Breaking News ! ईरान ने किया सऊदी स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी पर हमला, धुएं की लपटें आसमान तक, बढ़ सकती है तेल की कीमत
Drone Hits Saudi Arabia Oil Refinery : सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की रास तनूरा रिफाइनरी को सोमवार सुबह कथित ड्रोन हमले की आशंका के बाद एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रिफाइनरी से जुड़ी कुछ फुटेज सामने भी आने लगी है जिसमें देखा जा सकता है रिफाइनरी से गहरा धुआं आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा है।
बता दें, मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब दुनिया की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने लगी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के सबसे बड़े ठिकानों में से एक ‘रास तनुरा’ रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया है. इस हमले के बाद एहतियात के तौर पर रिफाइनरी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.
अरामको के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षा कारणों से कामकाज रोकना जरूरी था. बता दें यह दुनिया की सबसे बड़ी रिफायनरी कंपनी है। ऐसे में इस खबर के फैलते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी बढ़त दर्ज की गई है. दुबई और सऊदी अरब के इन तेल क्षेत्रों पर हमले ने पूरी दुनिया में ईंधन की सप्लाई को लेकर डर पैदा कर दिया है.
Join Channel