W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रौंदा

18वें मिनट में भारत को लगातार 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से रुपिंदर तीसरे को गोल में बदलने में सफल रहे। दूसरे हाफ में ही कीवी टीम ने बराबरी कर ली।

11:58 AM Jul 22, 2018 IST | Desk Team

18वें मिनट में भारत को लगातार 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से रुपिंदर तीसरे को गोल में बदलने में सफल रहे। दूसरे हाफ में ही कीवी टीम ने बराबरी कर ली।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रौंदा
Advertisement

बेंगलुरु : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कैम्पस में खेले गए 3 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया। भारत के लिए रुपिंदर पाल सिंह, एस. वी. सुनील और मनदीप सिंह ने 1-1 गोल किए, जबकि कीवी टीम के लिए स्टीफन जेनेस ने गोल दागा। दोनों टीमें पहले क्वॉर्टर में गोल नहीं कर पाई थीं।

18वें मिनट में भारत को लगातार 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से रुपिंदर तीसरे को गोल में बदलने में सफल रहे। दूसरे हाफ में ही कीवी टीम ने बराबरी कर ली। 24वें मिनट में स्टीफन ने भारतीय डिफेंस की गलती का फायदा उठाया और पी. आर. श्रीजेश की तरफ बढ़े। श्रीजेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसमें वह असफल रहे और स्टीफन ने गेंद को गोल में डाल स्कोर 1-1 कर दिया। सुनील ने हालांकि 3 मिनट बाद ही भारत को आगे कर दिया।

सुनील ने सिमरनजीत से मिली गेंद को नेट में डाला और भारत को दूसरा गोल दिया। चौथे क्वॉर्टर में कीवी टीम का डिफेंस अच्छा रहा, जिसने भारत के प्रयासों को नाकाम किया। मेहमान टीम की कोशिश अंतिम क्वॉर्टर में बराबर करने की थी, लेकिन 56वें मिनट में मनदीप ने बेहतरीन गोल कर कीवी टीम की वापसी मुश्किल कर दी और भारत को लगातार दूसरी जीत मिली। भारत ने गुरुवार को खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4-2 से मात दी थी। दूसरे मैच में जीत के साथ उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×