For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

DU PG Admission 2024 : कल जारी होगी डीयू पीजी एडमिशन की पहली लिस्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

09:55 AM Jun 21, 2024 IST | Beauty Roy
du pg admission 2024   कल जारी होगी डीयू पीजी एडमिशन की पहली लिस्ट  इस वेबसाइट पर करें चेक
DU PG Admission

DU PG Admission 2024 : दिल्ली (Delhi) यूनिवर्सिटी के 2024-25 एकेडमिक सेशन के पीजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए पहली सीट एलोकेशन लिस्ट कल यानी 22 जून 2024 दिन शनिवार को रिलीज होगी। शेड्यूल (DU PG Admission 2024) में दी जानकारी के मुताबिक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर पहले राउंड के सीट एलॉटमेंट की घोषणा कल शाम को 5 बजे की जाएगी।

Highlights 

  • जारी होगी DU PG Admission की पहली लिस्ट
  • 22 जून 2024 को रिलीज होगी लिस्ट
  • 28 जून तक करना होगा पेमेंट
  • लास्ट राउंड के एडमिशन 21 जुलाई तक होंगे

कल जारी होगी DU PG Admission की पहली लिस्ट

DU PG Admission
DU PG Admission

एकेडमिक सेशन 2024-25 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी प्रोग्राम्स (DU PG Admission 2024) में एडमिशन के लिए पहली सीट एलोकेशन लिस्ट कल यानी 22 जून 2024 दिन शनिवार को रिलीज होगी। शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल पर पहले राउंड के सीट एलॉटमेंट की घोषणा कल शाम को 5 बजे की जाएगी. इसके बाद कैंडिडेट्स के पास 27 जून तक का समय होगा कि वे इस च्वॉइस को स्वीकर करते हैं या नहीं।

इस तारीख तक करें पेमेंट

DU PG Admission
DU PG Admission

कैंडिडेट्स के पास च्वॉइस होगी कि वे दी गई सीट स्वीकार करते हैं या नहीं. 27 जून तक ये बता दें और अगले दिन यानी 28 जून शाम 4.59 के पहले ऑनलाइन पेमेंट करके फीस भी जमा कर दें। इसके बाद सेकेंड राउंड (DU PG Admission 2024)  का सीट एलॉटमेंट शुरू हो जाएगा। दूसरे राउंड का सीट एलॉटमेंट 2 जुलाई से शुरू होगा और मिड एंट्री विंडो 11 जुलाई के दिन खुलेगी।



इस तारीख को शुरु होगा तीसरा राउंड

DU PG Admission
DU PG Admission

दूसरे राउंड (DU PG Admission 2024)  के बाद बारी आएगी तीसरे राउंड की। डीयू के पीजी कोर्सेस में तीसरे राउंड के अंतर्गत एडमिशन (DU PG Admission 2024) सुपरन्यूमेरी कोटा के अंतर्गत होंगे। इनके लिए तारीख तय हुई है 16 जुलाई और तीसरे राउंड की सीट के लिए पेमेंट करने की लास्ट डेट है 21 जुलाई। 19 जुलाई के पहले तक आपको सीट स्वीकार करनी होगी।

क्या और राउंड हों सकते है

DU PG Admission
DU PG Admission

इसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो यूनिवर्सिटी और राउंड आयोजित कर सकती है. ये बहुत से दूसरे मुद्दों पर भी निर्भर करेगा। (DU PG Admission 2024) ये भी जान लें कि डीयू ने बीटेक, बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स प्रोग्राम के लिए भी सीट एलॉटमेंट शुरू कर दिया है। इसके तहत लास्ट राउंड के एडमिशन 21 जुलाई तक पूरे हो जाएंगे।

13500 सीटों पर होना है एडमिशन

डीयू पीजी एडमिशन (DU PG Admission 2024) के अंतर्गत कुल 13500 सीटों पर कैंडिडेट्स का एडमिशन होना है। इनके बारे में यूनिवर्सिटी ने साफ तौर पर कहा है कि वे सीटों की उपलब्धता के मुताबिक और राउंड के रिजल्ट जारी कर सकते हैं। इस बारे में कोई भी अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

डीयू पीजी एडमिशन (DU PG Admission 2024) से संबंधित कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी पाने के लिए साथ ही सीट एलोकेशन का रिजल्ट देखने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – admission.uod.ac.in. यहां से आप आगे की जानकारी भी पा सकते हैं और सभी अपडेट भी चेक कर सकते हैं। ये भी जान लें कि पेमेंट होने के बाद ही सीट पक्की मानी जाएगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×