W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जानिए ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई और अबू धाबी से खुले कौन से रूट, क्या है एडवाइजरी

12:16 PM Mar 03, 2026 IST | Rohit Singh
जानिए ईरान इजराइल युद्ध के बीच दुबई और अबू धाबी से खुले कौन से रूट  क्या है एडवाइजरी
Dubai India Flights (source : social media)

Dubai India Flights : अमेरिका इजराइल का ईरान के साथ 28 फरवरी से संयुक्त युद्ध चल रहा है, ऐसे में मध्य पूर्व के वे देश भी इस युद्ध की चपेट में आ गए जहां अमेरिका ने अपने आर्मी बेस बनाए थे। युद्ध के चलते इन देशों के हवाई रूट प्रभावित हुए, मगर अच्छी बात यह है कि अब कुछ देशों के लिए इन देशों ने रूट खोल दिए हैं।

Advertisement

हालांकि एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे तब तक एयरपोर्ट न जाएं जब तक उन्हें आधिकारिक सूचना न मिल जाए। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, एमिरेट्स एयरलाइन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार उड़ानों की योजना में बदलाव किया जाएगा। यात्रियों को केवल आधिकारिक चैनलों के जरिए अपनी बुकिंग की जानकारी लेने की सलाह दी गई है और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

Dubai India Flights : इन देशों और शहरों के लिए एयर रूट खुले

Dubai India Flights
Dubai India Flights (source : social media)
  • दुबई (दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) से:
  • दुबई से वारसॉ (फ्लाई दुबई)
  • दुबई से बेलग्रेड (फ्लाई दुबई)
  • दुबई से मॉस्को (फ्लाई दुबई)
  • दुबई से नोवोसिबिर्स्क (फ्लाई दुबई)
  • दुबई से कजान (फ्लाई दुबई)
  • दुबई से येकातेरिनबर्ग (फ्लाई दुबई)
  • दुबई से मुंबई (एमिरेट्स)
  • दुबई से चेन्नई (एमिरेट्स)
  • दुबई से नई दिल्ली (एमिरेट्स)
  • दुबई से बैंगलोर (एमिरेट्स)
  • दुबई से हैदराबाद (एमिरेट्स)

दुबई के अलावा जायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अबू धाबी ने भी अपने हवाई अड्डों से उड़ान की अनुमति दी है-

Advertisement

अबू धाबी (जायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) से

  • अबू धाबी से लंदन (एतिहाद पुनर्स्थापन/पुनर्वास सेवा; सीमित)
  • अबू धाबी से पेरिस (एतिहाद पुनर्स्थापन/पुनर्वास सेवा; सीमित)

Israel Iran War : अभी सीमित उड़ानें शुरू

बता दें, दुबई एयरपोर्ट ने आज से पुनः हवाई यात्राओं को सीमित स्तर पर शुरू करने की पुष्टि की है। इस क्रमिक बहाली के दौरान केवल कुछ चुनिंदा उड़ानों को ही दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल–अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।

दुबई एयरपोर्ट के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस समय बहुत कम उड़ानें ही चलेंगी और प्राथमिकता उन यात्रियों को दी जाएगी, जिनकी उड़ानों की पुष्टि संबंधित एयरलाइंस द्वारा सीधे की गई है।

इस बीच सोमवार को दुबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची है। इस दौरान भारत लौटे लोग भावुक नजर आए। इसके अलावा सोमवार रात दुबई से बेंगलुरु के लिए भी एक फ्लाइट दुबई एयरपोर्ट से रवाना हुई।

Flight Cancelled : एयर इंडिया ने शुरू की उड़ान

Dubai India Flights
Dubai India Flights (source : social media)

आज 3 मार्च को एयर इंडिया एक्पप्रेस मसक्ट और कोचि, दिल्ली, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुतिरापल्ली के बीच उड़ाने फिर से शुरू करेगी। एयर इंडिया ने अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ब्रिटेन के लिए उड़ानें पहले ही फिर से शुरू कर दी हैं। एमिरेट्स ने कहा कि वह पहले से ही बुकिंग करा चुके ग्राहकों को प्राथमिकता दे रहा है।

Israel Iran War Flight Operation Resumes : जेद्दा से भारत तक उड़ानें

आपको बता दें, इससे पहले सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने सोमवार को बताया कि इंडिगो मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल राहत उड़ानें चलाएगी। इन उड़ानों से फंसे हुए भारतीयों को स्वेदश लौटने में आसानी होगी। इंडिगो भारतीय दूतावास के जेद्दा कांसुलेट जनरल के साथ मिलकर काम कर रहा है। ये उड़ानें हवाई क्षेत्र की स्थिति और जरूरी मंजूरी पर निर्भर हैं।

यह भी पढ़ें - अमेरिका में ईरान पर हमले के विरोध में भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×