Ducati ने भारत में लॉन्च की नई Panigale V4 Bike, कीमत 30 लाख रुपये से शुरू
Ducati Panigale V4: हाईटेक फीचर्स के साथ लॉन्च
Ducati विश्व में सुपरबाइक बनाने में मशहुर है। कंपनी ने भारतीय बाजार में भी कई सुपरबाइक उतार रखी है। अब Ducati ने भारत में नई Panigale V4 बाइक लॉन्च की है। इस बाइक में हाइटेक फीचर, एयरोडायनैमिक्स सुपर लुक और बेहतर लुक के साथ बाजार में उतार दी है। इस बाइक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। बता दें कि Panigale V4 का पुराना वर्जन भारतीय बाजार में पहले से मौजूद है और और इसी बाइक का यह नया वर्जन है।
Ducati Panigale V4 के फीचर
Ducati अपने लुक से लोगों को दिवाना बना देती है और फीचर की बात करें तो इस बाइक में एक से बढ़कर एक फीचर दिए गए है। Panigale V4 में LED Light, राइडिंग मोड, 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन, इलेक्ट्रोनिक Suspension, ECBAS रेसिंग, Ducati के कंट्रोल, क्विक शिफ्ट, सिमेट्रिकल स्विंग, aluminum wheels और CORSE रेसिंग तकनीक दी गई है।
Hydrogen तकनीक से चलेंगे Truck, TATA Motors ने शुरू किया ट्रायल
Ducati Panigale V4 का इंजन
Ducati Panigale में डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल 1,100 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। बता दें कि यह इंजन 214 bhp पावर और 13,500 का RPM जनरेट करने में सक्षम है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, गिय शिफ्ट करने के लिए बिना क्लच दबाए भी तुरंत शिफ्ट किया जा सकता है। तेज रफ्तार से चलने वाली Ducati Panigale के ब्रेकिंग में ब्रेम्बो के हायप्योर कैलिपर्स दिए गए हैं।