Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'नमो भारत' ट्रेन में यात्रियों की कमी के चलते समय में हुई 1 घंटे की कटौती

11:30 AM Nov 08, 2023 IST | Jyoti kumari
गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई तक चलने वाली सेमी हाई स्‍पीड क्षेत्रीय रेल सेवा 'नमो भारत' ट्रेन के समय में एक घंटे की कटौती की गई है। नमो भारत ट्रेन पहले सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक चलती थी। बीते 5 नवंबर से इसके समय में एक घंटे की कटौती की गई है। अब यह ट्रेन सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।
Advertisement

पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

समय की कटौती का कारण सवारी की कमी को माना जा रहा है। इस ट्रेन को अभी उतने यात्री नहीं मिल रहे हैं जितनी उम्मीद थी। प्रधानमंत्री द्वारा देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने के एक दिन बाद 21 अक्टूबर को प्रथम चरण के खंड पर वाणिज्यिक परिचालन शुरू हुआ था। पहले सात दिन में नमो भारत में 6,751 की औसत दैनिक सवारियों के साथ कुल 47,255 लोगों ने सफर किया था।

गाजियाबाद से सीधे मेरठ तक आसानी से सफर के लिए तैयार किया गया था

 एनसीआरटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक, 17 किलोमीटर के प्रथम चरण में यात्रियों की संख्या को इसकी सफलता या असफलता के रूप में नहीं गिना जा सकता। इस ट्रेन को शहर के अंदर के आवागमन के लिए कम जबकि गाजियाबाद से सीधे मेरठ तक के लिए बनाया गया था। उनका कहना है कि एक बार जब दुहाई से लेकर मेरठ तक का परिचालन शुरू हो जाएगा तो संभवत सवारियों की संख्या बढ़ने लगेगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article