पंजाब में नशे के कारण नौजवानों के मरने का सिलसिला जारी, ओवरडोज के कारण फिरोजपुर में 3 और मोगा में एक मरा
पंजाब में भले ही कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार द्वारा कई बार नशे पर नुकेल कसने के प्रशासनिक दावे किए जाते रहे है किंतु पंजाब में नशों के कारण हो रही जवां – मौतों का सिलसिला जारी है।
01:42 PM Jun 25, 2019 IST | Shera Rajput
लुधियाना : पंजाब में भले ही कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार द्वारा कई बार नशे पर नुकेल कसने के प्रशासनिक दावे किए जाते रहे है किंतु पंजाब में नशों के कारण हो रही जवां – मौतों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सूबे के सीमावर्ती इलाके फिरोजपुर में अलग- अलग स्थानों पर 3 युवकों की नशे के कारण मौत होने की खबर प्राप्त हुई है जबकि लुधियाना-फिरोजपुर के मध्य मोगा जिले के गांव डल्ला में नशे की ओवरडोज लेने के कारण एक गबरू की मौत हुई है और उसकी लाश गांव के नजदीक गुजरते सेम नाले के पास मिली है।
उधर इस मामले संबंधी सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और कार्यवाही करते हुए लाश का पंचनामा तैयार करके सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मोगा में चिटटे की ओवरडोज का शिकार हुए 32 वर्षीय नोजवान का नाम अमरजीत है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नशे की ओवरडोज के कारण फिरोजपुर जिले में 2 नौजवानों की दुखदाई खबर मिली। मृतक नौजवानों की पहचान 35 वर्षीय काबल सिंह, 28 वर्षीय मलकीत सिंह के रूप में हुई है। काबल सिंह पुलिस स्टेशन कूलगढ़ी के अंतर्गत पड़ते गांव रूकना बेगु का रहने वाला था और उसके द्वारा नशे की पूर्ति के लिए लगाया गया टीका जानलेवा साबित हुआ। इसी प्रकार मलकीत सिंह पुलिस स्टेशन थाना सदर के अंतर्गत गांव झुगे हजारा का रहने वाला था और वह लंबे समय से नशे करने का आदी था।
इसी क्रम में पुलिस स्टेशन सदर जीरा के गांव मेहर सिंह वाला में रहने वाले 20 वर्षीय रमनदीप सिंह पुत्र मल्ला सिंह की भी नशे के ओवरडोज के कारण मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि रमनदीप सिंह सुबह-सवेरे 5 बजे उठकर घर के बाहर जाकर नशा करने उपरांत वापिस आकर अपनी चारपाई पर सो गया ओर इस दौरान सोते हुए उसकी मौत हुई है।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement