Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुर्लभ बिमारी के कारण बैटरी के सहारे जिंदा है महिला, मशीन की मदद से धड़कता है दिल

07:02 PM Oct 26, 2023 IST | Ritika Jangid

स्वस्थ्य शरीर किसी वरदान से कम नहीं होता है ये कुछ लोग तभी समझ पाते है जब वह बिमार पड़ते है। क्योंकि उससे पहले वे इंसान कुछ भी खाता-पिता रहता है और व्यायाम को बिल्कुल भी तव्जजों नहीं देता है। अब अमेरिका की रहने वाली एक महिला को स्वास्थ्य होने की अहमियत का तब पता चला जब उसे बैटरी कि सहारे जीना पड़ा।

Advertisement

हम बात कर रहे है अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वाली 30 वर्षीय महिला सोफिया हार्ट के बारे में। जिन्हें साल 2022 में, घोड़ों के फार्म पर काम करते वक्त इस बीमारी के बारे में पता चला था क्योंकि वे बहुत थक जाया करती थी। बता दें, सोफिया हार्ट को काफी दुर्लभ जेनेटिक हार्ट कंडीशन है। इसकी वजह से उसकी पल्स नहीं है। दरअसल, सोफिया ‘irreversible dilated cardiomyopathy’ नाम की कंडीशन से ग्रस्त है। ये एक दिल की मांसपेशियों से जुड़ा विकार है। इसकी वजह से हार्ट फेल हो सकता है।

इस कारण ये महिला एक जिंदगी बचाने वाले मेडिकल यंत्र पर आश्रित है जिसे LVAD (Left Ventricular Assist Device) कहते हैं। इस मशीन के जरिए दिल आम तरह से धड़कता है। Left Ventricular Assist Device हृदय के बाएं हिस्से को पंप करने में यांत्रिक रूप से सहायता करके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, सोफिया अब अपने दिल के ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रही हैं।

बता दें, सोफिया की जुड़वां बहन भी इसी कंडीशन के साथ पैदा हुई थी पर इसका पता तबतक नहीं लगा था, जबतक सोफिया बीमार नहीं पड़ी। ऑलीविया को 7 साल पहले तक दिल की समस्या थी। ऑलीविया का ट्रांसप्लांट साल 2016 में हो गया था। अब सोफिया को भी उस मशीन के साथ रहना पड़ रहा है, जिसके जरिए ऑलीविया रही थीं।

Advertisement
Next Article