Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कड़ाके की सर्दी के चलते राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों बढ़ाई गई, जानें ! कहां कब तक बंद रहेंगे स्कूल

11:52 PM Jan 06, 2024 IST | Shera Rajput

राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिसके चलते स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली में सभी स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सभी स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। इसके साथ ही इस बीच यूपी के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने का आदेश
आगरा के जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने का आदेश दिया है। उन्होंने 10 जनवरी तक 8वीं कक्षा के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।
यूपी के लखनऊ में  9वीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को दोपहर 10 बजे से 3 बजे तक किया
इसके अलावा यूपी के लखनऊ में 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां 10 तारीख तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को दोपहर 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है।
कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं
आपको बता दे कि राजस्थान के धौलपुर में भी ठंड चरम पर है। बता दे कि वहां कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। इस वजह से स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश बढ़ाया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
नोएडा में बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान स्कूल बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद
दरअसल, भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी घोषित किया गया है। इससे पहले भी घने कोहरे और ठंड के चलते स्कूलों को बंद किया गया था।
शीतलहर का प्रकोप जारी , आगामी एक सप्ताह तक भीषण सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं
नोएडा में आगामी एक सप्ताह तक भीषण सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरा और तेज ठंड है। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रतिघंटा और नमी की मात्रा 69 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
9 जनवरी को बारिश के आसार
9 जनवरी को बारिश के आसार हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद 10 जनवरी को धूप निकलने के आसार हैं। वहीं, 11 जनवरी के बाद फिर फॉग और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जाएगी। ऐसे में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है।

Advertisement
Advertisement
Next Article