For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dunki के नए गाने ने रिलीज होते के साथ ही मचा दिया तहलका, लिरिक्स सुन फैंस हुए इमोशनल

03:50 PM Dec 01, 2023 IST | Ritika Jangid
dunki के नए गाने ने रिलीज होते के साथ ही मचा दिया तहलका  लिरिक्स सुन फैंस हुए इमोशनल
Dunki New Song Out

शाहरुख खान की फिल्म डंकी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर के बाद फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है, जो आते ही लोगों के दिलों को छू गया है।

Dunki New Song Out

1 दिसंबर को डंकी का दूसरा गाना 'निकले थे कभी हम घर से' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को सोनू निगम ने अपनी आजाव दी है। सोनू निगम की आवाज में जादू ही ऐसा है कि जो भी कोई सुनता है वह मदहोश हो जाता है। ऐसे में आप समझ ही सकते है कि ये गाना आपकों भी कितना मगन कर सकता है।

Dunki New Song Out

लिरिक्स फॉर्म में गाना रिलीज

डंकी फिल्म की एक झलक ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया था। अब 'डंकी-ड्राप 3' से इसका दूसरा गाना 'निकले थे कभी हम घर से' जारी कर देने के बाद तो फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। हालांकि ये गाना अभी लिरिक्स फॉर्म में है। लेकिन इसके बोल इतने कमाल है कि आपका भी दिल छू लेगें।

Dunki New Song Out

कहानी को बुनता है गाना

बता दें, ये गाना एक खूबसूरत कहानी को बुनता है और फिल्म में भावनाओं की एक परत जोड़ता है, जो चार दोस्तों की शानदार कहानी और उनकी विदेश तक पहुंचने की कोशिश को बयां करता है। ये गाना वतन की यादों की गहराईयों में समा जाता है, जिसे अपने देश से दूर होकर एक अच्छे भविष्य की खोज में निकलें हर एक शक्स द्वारा दिल की गहराई से महसूस किया जा सकता है।

 

'लुट पुट गया' पहला गाना

बता दें कि इस फिल्म के साथ ही राजकुमार हिरानी और शाह रुख खान की जोड़ी पहली बार साथ आने वाली है, जिसे देखने के लिए फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले 'डंकी-ड्राप 2' से इसका पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज किया गया था।

शाहरुख खान ने भी किया ट्वीट

शाह रुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा 'आज ऐसे ही दिल में आया ये गाना, तो आपके साथ शेयर कर रहा हूं। राजू और सोनू नाम से ही लगते हैं। अपने ही कोई होंगे और ये गाना जो दोनों ने बनाया है, ये भी अपनों का ही है। अपने घर वालों का है, अपनी मिट्टी का है और अपने देश की बाहों में सुकून मिलने का है। हम सब कभी न कभी अपने घर से, गांव से, शहर से दूर निकल जाते हैं, जिंदगी बनाने के लिए, लेकिन दिल हमारा अपने घरों में ही रहता है, देश में ही रहता है'।

22 दिसंबर को होगी रिलीज

बता दें, डंकी फिल्म 22 दिसंबर को 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही तापसी पन्नु, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×