W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में इस साल धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा : वीरेंद्र सचदेवा

06:25 AM Aug 25, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
दिल्ली में इस साल धूमधाम से मनाई जाएगी दुर्गा पूजा   वीरेंद्र सचदेवा
Advertisement

देश की राजधानी में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर दिल्ली दुर्गा पूजा समिति की रविवार को मीटिंग हुई। भाजपा कार्यालय में यह बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में आज बंगाल दुर्गा पूजा समिति के साथ हमारी बैठक हुई है। दुर्गा पूजा का बहुत महत्व है और आने वाले समय में किस तरीके से आयोजन होंगे, दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पंडाल लगेंगे, उसको लेकर चर्चा की गई है। अब दिल्ली में अरविंद

दुर्गा पूजा को लेकर दिल्ली में तैयारियां तेज

केजरीवाल की सरकार नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा आस्था का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल से आए हुए सभी हिंदू भाई-बहन इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं और हम उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि दिल्ली में इस साल दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। पश्चिम बंगाल से पूर्व सांसद और भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली में दुर्गा पूजा समिति के साथ बैठक की।

केजरीवाल ने ममता पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब अरविंद केजरीवाल सरकार नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग, जो दिल्ली में रह रहे हैं, वह इस बार धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाएंगे। इस दौरान उन्होंने ममता दीदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बंगाल में अब हिंदुओं के त्योहार उस तरीके से नहीं मनाए जाते हैं, जिस तरीके से बंगाल में मनाए जाने चाहिए।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×