W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ में कुचलकर 146 लोगों की मौत,100 से अधिक घायल, जानिए ! क्या है पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास के दौरान उसमें कुचलकर 146 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

09:16 AM Oct 30, 2022 IST | Ujjwal Jain

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास के दौरान उसमें कुचलकर 146 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ में कुचलकर 146 लोगों की मौत 100 से अधिक घायल  जानिए   क्या है पूरा मामला
Advertisement
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास के दौरान उसमें कुचलकर 146 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
सियोल के योंगसेन दमकल विभाग के प्रमुख चोई सेओन-बिओम ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
Advertisement
Advertisement

शवों की पहचान अब भी बाकी
उन्होंने बताया कि 74 शवों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि 46 शवों को अभी सड़कों पर ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पास के जिम में रखा जा रहा है ताकि उनकी पहचान की जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए।

‘नेशनल फायर एजेंसी’ के अधिकारी चोई चेओन-सिक ने बताया कि कम से कम 100 लोगों का इलाज चल रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इसी दौरान मची भगदड़ में लोग हताहत हुए हैं।

सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 100 लोग घायल
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी सड़क पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से करीब 100 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लोगों को पड़ा दिल का दौरा 
राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन सिक ने कहा कि इटावन लीजर जिले में शनिवार रात भारी भीड़ के दौरान भगदड़ में करीब 100 लोग घायल हो गए। कितने लोगों को दिल का दौरा पड़ा, उनकी संख्या अधिकारी ने नहीं बताई लेकिन कहा कि ऐसे दर्जनों लोग थे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इटावोन की सड़कों पर दर्जनों लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है जबकि कई अन्य को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए त्वरित उपचार सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि हैलोवीन फेस्टिवल के लिए लगभग 100,000 लोग इटावन की सड़कों पर जुटे थे।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×
© Copyright, All Rights Reserved.