Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंचकूला की हिंसा के दौरान मौत के मुंह में जाने वालों का हुआ संस्कार

NULL

12:25 PM Aug 28, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-गिदड़बाहा: 25 अगस्त को हरियाणा के शहर पंचकूला में भड़की हिंसा के दौरान मारे गए पंजाब के मृतकों की पहचान शुरू हो गई है। उन्हीं में से एक गिदड़बाहा के गांव भाईका के 15 वर्षीय नाबालिग लड़के लवप्रीत सिंह उर्फ बुगी का रविवार को गांव की शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वही पटियाला के 30 वर्षीय नौजवान मनीष कुमार का भी आज सुबह-सवेरे भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत पुलिस ने संस्कार करवा दिया।

मनीष कुमार की लाश सारी रात राजिंद्रा अस्पताल की मर्चरी में रखी गई थी। सुबह पुलिस ने उसके वारिसों को साथ ले जाकर अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में करवा दिया। मनीष के परिवारिक सदस्यों को पुलिस सीधे शमशान घाट ले गई। उधर लहरागगा के पंचकूला की हिंसा में मारे जाने वाले मृतक नौजवान रंजीत सिंह उर्फ काला का भी आज संस्कार कर दिया गया।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article