Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जेपी नड्डा से मिले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में गठबंधन को लेकर बातचीत

04:50 PM Mar 11, 2024 IST | Rakesh Kumar

हरियाणा में मिलकर सरकार चला रहे भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच राज्य में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई है।

Highlights 

हरियाणा की 10 में से 2 लोकसभा सीटों की मांग

सूत्रों के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला अपनी पार्टी के लिए हरियाणा की 10 में से 2 लोकसभा सीटों की मांग कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बताया जा रहा है गठबंधन धर्म निभाते हुए भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक सीट दे सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Advertisement
Next Article