W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Duster कार से इस दिन उठेगा पर्दा, शानदार फीचर के साथ होगी लॉन्च, Creta, Nexon का बाजार होगा बंद!

02:13 PM Feb 26, 2026 IST | Himanshu Negi
duster कार से इस दिन उठेगा पर्दा  शानदार फीचर के साथ होगी लॉन्च  creta  nexon का बाजार होगा बंद
Duster Launch Date Confirmed (AI Generated image)

Duster Launch Date Confirmed: Renault Duster कार ने वर्ष 2022 में तहलका मचा दिया था अब लगभग 3 साल बाद धमाकेदार वापसी हो गई है। कंपनी ने कई बड़े बदलाव के साथ एक बार फिर इस कार को पेश कर दिया है जिससे मिड SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और माना जा रहा है कि अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि इस कार की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है जिससे अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा साथ ही प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। विस्तार से जानते है फीचर के बारे में और कार की बुकिंग कैसे करें..

Advertisement

Duster Launch Date Confirmed

Duster Launch Date Confirmed
Duster Launch Date Confirmed

इस कार को 3 नए पावरफुल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है, नया केबिन के साथ ही शानदार लुक और फीचर्स को शामिल किया गया है। 3rd जनरेशन का यह मॉडल भारतीय बाजार में कई शानदार और जरूरी अपडेट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट की बात करें तो 17 मार्च को इस कार से पर्दा उठा दिया जाएगा और आधिकारिक कीमतों की भी घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी लॉन्च के बाद शुरू हो जाएगी और हाइब्रिड पेट्रोल इंजन की डिलीवरी दिवाली तक शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

Duster Expected Features

Duster Launch Date Confirmed
Duster Launch Date Confirmed

कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले, 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ को भी शामिल किया गया है। इस कार के रि-लॉन्च के बाद मिड SUV Nexon, Creta, Seltos कार को कड़ी टक्कर मिलने वाली है क्योंकि डस्टर के पुराने वर्जन को पहले काफी पसंद किया गया था।

Advertisement

New Duster Engine

नई Duster में शानदार फीचर के साथ ही तीन पावरफुल इंजन के विकल्प दिए गए है।

  • पहला Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन दिया गया है यह 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है।
  • दूसरा 1.8 लीटर का E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसमें 1.4 kWh बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • तीसरा TCe 100 पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह 100 PS पावर देता है।

ALSO READ: KTM Duke का नया अवतार लॉन्च, Brake, Suspension और फीचर्स में हुए बड़े बदलाव, जानें कीमत

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी राजनीति, देश-विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में भी माहिर हैं। GGSIPU से Affiliated कॉलेज LLDIMS से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) की पढ़ाई पूरी करके पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण, IJCP Pvt Ltd. में Internship पूरी करने के बाद Sudarshan Tv Channel में 9 PM शो के लिए बतौर प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×