Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रामपुर में पहले नहीं होते थे चुनाव, थानों और बूथों पर रहता था सपा के गुंडों का कब्जा : बृजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे क्योंकि रामपुर के बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था।

10:51 PM Nov 29, 2022 IST | Desk Team

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे क्योंकि रामपुर के बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे क्योंकि रामपुर के बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था। डिप्टी सीएम पाठक ने कहा, योगी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ। अब गुंडें या तो जेल में हैं या फिर यूपी छोड़ चुके हैं। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को रामपुर में अयोजित मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, सपा ने रामपुर को अराजकता का अड्डा बना दिया था। लेकिन, भाजपा रामपुर को विकास की नई ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहती है। वह इसलिए, क्योंकि रामपुर का इतिहास स्वर्णिम रहा है। जो आजादी से मेल खाता है। 
Advertisement
सपा ने गुंडागर्दी के जरिए रामपुर को बर्बाद कर दिया
डिप्टी सीएम पाठक ने आगे कहा, समाजवादी पार्टी ने गुंडागर्दी के जरिए रामपुर को बर्बाद कर दिया। 2012 से 2017 के बीच सपाईयों का यह नारा कि ‘खाली प्लाट हमारा’ बहुत प्रचलित था। उन्होंने कहा, स्थिति यह थी कि सपा की गाड़ी में जितना बडा झंडा होता था, उस गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा होता था। लेकिन, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ। गुंडे या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं।
सपा के गुंडे फाड़ देते थे पुलिस की वर्दी : पाठक 
पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होता था। क्योंकि, रामपुर के बूथों से लेकर थाने तक सपा के गुंडों का कब्जा होता था। सपा के गुंडे पुलिस की वर्दी फाड़ देते थे। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी सरकार ने रामपुर को एक जिला एक उत्पाद के मामले में आगे रखा है। हम चाहते हैं कि, रामपुर के वायलिन की धुन एक बार फिर दुनिया के आसमान में गूंजे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।
Advertisement
Next Article