Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूपी डिप्टी सीएम ने SP पर साधा निशाना - रामपुर में पहले नहीं होता था चुनाव, सपा के गुंडे करते थे बूथ पर कब्जा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे। रामपुर के बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था। लेकिन, योगी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ। अब गुंडें या तो जेल में हैं या फिर यूपी छोड़ चुके हैं।

11:57 PM Nov 29, 2022 IST | Shera Rajput

यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को रामपुर में अयोजित मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सपा ने रामपुर को अराजकता का अड्डा बना दिया था। लेकिन, भाजपा रामपुर को विकास की नई ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहती है। वह इसलिए, क्योंकि रामपुर का इतिहास स्वर्णिम रहा है। जो आजादी से मेल खाता है। लेकिन, सपा ने गुंडागर्दी के जरिए रामपुर को बर्बाद कर दिया। 2012 से 2017 के बीच सपाईयों का यह नारा कि ‘खाली प्लाट हमारा’ बहुत प्रचलित था। स्थिति यह थी कि सपा की गाडी में जितना बडा झंडा होता था, उस गाड़ी में उतना बड़ा गुंडा होता था। लेकिन, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ। गुंडे या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं।
पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होता था। क्योंकि, रामपुर के बूथों से लेकर थाने तक सपा के गुंडों का कब्जा होता था। सपा के गुंडे पुलिस की वर्दी फाड़ देते थे। भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी सरकार ने रामपुर को एक जिला एक उत्पाद के मामले में आगे रखा है। हम चाहते हैं कि रामपुर के वायलिन की धुन एक बार फिर दुनिया के आसमान में गूंजे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।
Advertisement
Next Article