For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Early Dinner Benefits: जल्दी डिनर करने से बढ़ती है उम्र, जानिए फायदे

03:40 PM Nov 22, 2023 IST | Yogita Tyagi
early dinner benefits  जल्दी डिनर करने से बढ़ती है उम्र  जानिए फायदे
Early Dinner Benefits

Early Dinner Benefits: डिनर जल्दी कर लेने का आपकी सेहत को बहुत अधिक फायदा होता है, लेकिन आजकल लोगों के बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से उनके डेली रूटीन से जल्दी डिनर लेने की आदत भी खत्म होती जा रही है जिसका उनकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। हाल ही में फ्रंटियर इन न्युट्रिशन नाम से हुई एक स्टडी में यह सामने आया है कि, यदि कोई व्यक्ति जल्दी डिनर करता है तो यह उसकी सेहत पर बहुत अच्छा प्रभाव ड़ालता है। इस रिसर्च को इटली के एक गांव के लोगों पर किया गया जिसमें देखा गया कि, 90 वर्ष के लोग अपना डिनर रात होने से बहुत पहले खा लेते हैं और सिर्फ लौ कैलोरी वाला खाना खाते हैं। इससे यह साफ समझा जा सकता है कि जल्दी डिनर करने से एक व्यक्ति की उम्र पर कितना प्रभाव पड़ता है। तो आइये जानते हैं जल्दी डिनर करने के क्या-क्या फायदे (Early Dinner Benefits)आपके शरीर को मिल सकते हैं।

  • डिनर जल्दी कर लेने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे
  • फ्रंटियर इन न्युट्रिशन स्टडी में यह सामने आया कि, जल्दी डिनर करने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है
  • इस रिसर्च को इटली के एक गांव के लोगों पर किया गया
  • जानते हैं जल्दी डिनर करने के क्या फायदे आपको मिल सकते हैं

ब्लड शुगर में मिलता है आराम

जल्दी डिनर करने से ब्लड शुगर के मरीजों को बहुत अधिक फायदा मिलता है, क्योकि इससे बॉडी को सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं और इससे ब्लड शुगर के मरीजों को एक फायदा यह होता है कि मरीज की बॉडी इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग कर सकती है। और यदि शुगर के मरीजों का इंसुलिन सही रहेगा तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगी।

पाचन प्रणाली होती है दुरूस्त

जल्दी डिनर करने से पाचन प्रणाली मज़बूत होती है। डिनर के लिए सही समय 6 बजे से 7 बजे के बीच होता है, इस दौरान डिनर करने से खाने को पचने के लिए समय मिल जाता है जो पाचन प्रणाली को मज़बूत करने में मदद करता है। गलत समय पर किए गए डिनर से एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग, मोटापा जैसे समस्याएं होने का खतरा रहता है और इससे Digestive system कमजोर होता है।

नींद में होता है सुधार

सही समय पर डिनर कर लेने से नींद की गुणवत्ता में सुधार है। दरअसल जल्दी डिनर कर लेने से अपच की समस्या नहीं होती है क्योंकि सोने और खाने के बीच में एक गेप बन जाता है जिससे अपच नहीं होता और इस वजह से एक अच्छी और बेहतर नींद आती है।

नहीं होती है मोटापे की समस्या

सही समय पर डिनर कर लेने से मोटापे की समस्या से व्यक्ति बच सकता है। 6 से 7 बजे के बीच में डिनर करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है जिससे खाना तेजी के साथ डाइजेस्ट होता है और इससे व्यक्ति वजन बढ़ने की समस्या से छुटकारा पा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×