For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नेपाल में भूकंप से मचा प्रलय, 128 लोगों ने गंवाई जान

08:21 AM Nov 04, 2023 IST | Nikita MIshra
नेपाल में भूकंप से मचा प्रलय  128 लोगों ने गंवाई जान

नेपाल में एक बार फिर भूकंप तबाही मचा रहा है जहां बीती रात शुक्रवार यानि की 3 नवंबर 2023 के दिन नेपाल में 11:54 पर 6.4 के तीव्रता से भूकंप आया। जिसने नेपाल में भारी तबाही मचाया है इतना ही नहीं बल्कि इस भूकंप के कारण अब तक 128 लोगों की जान जा चुकी है

3 नवंबर 2023 ये वो काली रात थी जहां 11:54 पर नेपाल में आए भूकंप के कारण 128 मासूमों ने अपनी जान गवा दी। नेपाल सरकार का कहना है कि राहत और बचाव कार्य अभी जारी है वहीं सरकार के प्रवक्ता द्वारा बताया जा रहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रभावित इलाकों में दौरा करने वाले हैं।बता दें कि नेपाल के अंदर 6.4 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया जिसके झटके भारत में भी दिखाई दी जी हां हम बात कर रहे हैं राजधानी दिल्ली की जहां कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हुए जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

कहां था भूकंप का केंद्र?

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम से 10 किलोमीटर की गहराई में था। ऐसा नहीं है की इस साल में नेपाल के अंदर भूकंप पहली बार आया हो बल्कि 1 महीने में नेपाल के अंदर तीसरी बार तेज से भूकंप आया है जिसके झटके भारत में भी महसूस किए गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×