W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अल्बानिया में भूकंप: 14 लोगों की मौत, 600 से अधिक घायल; बचाव अभियान जारी

अल्बानिया में मंगलवार तड़के आये भीषण भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गये।

03:58 PM Nov 26, 2019 IST | Shera Rajput

अल्बानिया में मंगलवार तड़के आये भीषण भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गये।

अल्बानिया में भूकंप  14 लोगों की मौत  600 से अधिक घायल  बचाव अभियान जारी
Advertisement
थुमाने (अल्बानिया) : अल्बानिया में मंगलवार तड़के आये भीषण भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 600 से अधिक लोग घायल हो गये।
Advertisement
Advertisement
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 6.4 तीव्रता के साथ आये भूकंप का केन्द्र राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद 5.1 और 5.4 की तीव्रता वाले कई झटके महसूस किए गए।
Advertisement
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगभग 600 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तिराना से 33 किलोमीटर दूर दुर्रेस में ढही इमारत से सात शव बाहर निकाले गए। थुमाने शहर में भी एक इमारत ढहने के बाद मलबे से पांच लोगों के शव निकाले गये।
वहीं, एक अन्य घटना में कुर्बिन में भूकंप आने पर घबरा कर अपने घर से बाहर छलांग लगा देने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उत्तरी शहर लेज्हा में सड़क के टूटने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
बचावकर्मी भूकंप के कारण ढही इमारतों में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं।
अल्बानिया के राष्ट्रपति इलिर मेटा ने कहा कि थुमाने में स्थिति काफी गंभीर है। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रमा ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां चौकन्नी हैं और दुर्रेस और थुमाने में लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘इस आपदा के समय हमें शांत रहने की जरूरत है, दुख की इस घड़ी में हमें एक दूसरे का साथ देने की जरूरत है।’’
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×