महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता मापी गयी
महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, भूकंप से जान-माल की क्षति की खबर नहीं है।
06:29 PM Aug 23, 2020 IST | Ujjwal Jain
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, भूकंप से जान-माल की क्षति की खबर नहीं है।
Advertisement
पालघर जिला आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा,‘‘ 11 बजकर 39 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र दहानू तहसील के समीप आइना गांव में था। ’’ पालघर के कुछ हिस्सों में 2018 और 2019 में कई भूकंपीय गतिविधियां अनुभव की गयी हैं।
Advertisement