Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, 6 घंटे से भी कम समय में चार बार हलचल

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश में चार बार भूकंप के झटके आए। बताया जा रहा है कि 6 घंटे से भी कम वक्त में ये झटके आए। वहीं भूकंप से जान-माल से नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।

01:39 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

इन केन्द्रों पर आए भूकंप के झटके 
दरअसल, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप देर रात दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसका केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। दूसरा भूकंप देर रात तीन बजकर 21 मिनट पर आया और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जम्मू क्षेत्र में डोडा से 9.5 किलोमीटर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी में था।
उन्होंने बताया कि तीसरी बार 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके देर रात तीन बजकर 44 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र उधमपुर से 29 किमी. पूर्व में, 10 किलोमीटर की गहरायी में था।
भूकंप से नहीं है कोई नुकसान 
अधिकारियों ने बताया कि चौथी बार भूकंप मंगलवार को सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 2.9 थी। भूकंप का केंद्र उधमपुर से 26 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में जमीन से पांच किमी. की गहरायी में था। उन्होंने बताया कि बहरहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।
Advertisement
Next Article