W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Myanmar और Thailand में भूकंप ने मचाई तबाही, भारत में भी कांपी धरती, कई इमारतें गिरी

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप, भारत में भी कंपन

08:23 AM Mar 28, 2025 IST | Neha Singh

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप, भारत में भी कंपन

myanmar और thailand में भूकंप ने मचाई तबाही  भारत में भी कांपी धरती  कई इमारतें गिरी
Advertisement

शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने थाईलैंड और भारत में भी झटके महसूस कराए। म्यांमार में अवा ब्रिज ढह गया और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई इमारतें गिर गईं। भूकंप का केंद्र म्यांमार का सागाइंग था और इसके झटके चीन और ताइवान में भी महसूस किए गए।

शुक्रवार को  म्यांमार में भयंकर भूकंप आया, जिसके झटके भारत में भी महसूस किए गए। इस भूकंप ने थाईलैंड में भी तबाही मचाई है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई इमारतें भरभराकर गिर गई। वहीं म्यांमार में नदी पर बना एक पुल ढह गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 रही।

म्यांमार में था केंद्र

भूकंप का केंद्र म्यांमार का सागाइंग था। भूकंप के झटकों के कारण म्यांमार के मांडले में इरावदी नदी पर बना लोकप्रिय अवा ब्रिज ढह गया। कहा जा रहा है कि भूकंप के झटके चीन और ताइवान के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर बैंकॉक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भूकंप के झटकों के कारण इमारतें हिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

दोपहर में आया भूकंप

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल के एक बयान में कहा कि भूकंप स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12:50 बजे के आसपास म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। USGS के अनुसार, म्यांमार के सागाइंग में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.7 मापी गई। इस भूकंप के कुछ देर बाद ही 6.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इस भूकंप के झटके थाईलैंड में भी महसूस किए गए।

भूकंप कैसे आता है?

धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती हैं या उनसे दूर जाती हैं, तो धरती हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप को मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे रिक्टर परिमाण पैमाना कहा जाता है।

Noida में गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, बालकनी से कूदकर लड़कियों ने बचाई जान, देखें Video

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×