अगर आप भी परेशान हैं अपने बढ़ते मोटापे से तो जरूर करें डाइट में मूंगफली शामिल
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। वजन बढ़ने की वजह से कई परेशानियां हो जाती हैं।
12:17 PM Jul 18, 2019 IST | Desk Team
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। वजन बढ़ने की वजह से कई परेशानियां हो जाती हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और मोटापा यह परेशानी वजन बढ़ने के कारण होती हैं। लोग अपने वजन से परेशान हो जाते हैं कि वह कई तरह के तरीके अपनाने लगते हैं। लोग अपने वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज, डाइटिंग, डाइट प्लान, योगा यह सब कुछ करने लगते हैं।
Advertisement
अगर आप भी अपने वजन से परेशान हैं तो मूंगफली को अपनी डाइट में शामिल कर लें। मूंगफली में कई पोष्क तत्व होते हैं जो आपके बढ़ते वजन को कम करने में बहुत लाभकारी होते हैं। शरीर में एक्सट्रा फैट को भी मूंगफली आसानी से कम करती है। मूंगफली सिर्फ वजन कम करने में मददगार नहीं है बल्कि कई तरह के फायदे भी देेती है।
1. प्रोटीन
प्रोटीन की मात्रा मूंगफली में बहुत होती है जो वजन को कंट्रोल रखती है। इसके अलावा भूख को भी कंट्रोल में प्रोटीन रखता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप भी मूंगफली का सेवन जरूर करें।
2. ब्लड शुगर
शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को मूंगफली कंट्रोलर रखती है। ब्लड स्ट्रीम में शुगर को धीरे-धीरे मूंगफली कम रिलीज करती है। साथ ही मूंगफली का सेवन करने से शरीर में एनर्जी लंबे समय तक रहती है। इतना ही नहीं मूंगफली से खाने की क्रेविंग भी कम होती है।
3. फाइबर
फाइबर की मात्रा मूंगफली में बहुत होती है। पेट में पानी को फाइबर अवशोष्त करता है साथ ही पेट भी काफी समय तक भरा हुआ महसूस होता है। पाचन शक्ति को भी मूंगफली सही रखती है। शरीर में ग्रेलिन नाम का हार्मोन होता है जिसे फाइबर बहुत देर से रिलीज करता है जिसके बाद भूख भी कम होती है।
4. मेटाबॉलिक रेट
शरीर में मेटाबॉलिक रेट भी मूंगफली से बढ़ता है। शरीर में अगर आपको ज्यादा फैट बर्न करना है तो उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मेटाबॉलिज्म होना चाहिए। इम्यून सिस्टम को भी मूंगफली मजबूत रखता है जिससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
Advertisement