अंडे के साथ इन चीजों को मिलकर खाने से होंगे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ, मोटापे की भी होगी छुट्टी
प्रोटीन की खान अंडा आप और हम सभी की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन्स, हेल्दी फैटी, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर अंडा वजन घटाने वाले लोगों के लिए उनकी डाइट का मुख्य पार्ट होता है।
05:34 PM Mar 30, 2022 IST | Desk Team
प्रोटीन की खान अंडा आप और हम सभी की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन्स, हेल्दी फैटी, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर अंडा वजन घटाने वाले लोगों के लिए उनकी डाइट का मुख्य पार्ट होता है। पर क्या आप जानते हैं अंडे के साथ किन चीजों के मिला देने से तेजी से वजन कम किया जा सकता है। जी हां, अंडे के साथ नीचे बताये गई चीजों का कॉम्बिनेशन कुछ हफ्तों में ही कई किलोग्राम वजन कम कर सकता है।
Advertisement
अंडा और पालक
अंडे के साथ पालक का सेवन करने से बढ़ते मोटापे पर काबू पाया जा सकता है। वैसे इसे वेट लॉस का बेहतरीन फॉर्मूला भी माना जाता है। एक कप पालक में केवल सात कैलोरीज और बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इन दोनों ही चीजों में न के बराबर कैलोरी पाई जाती है। जहां अंडा प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है तो वहीं आयरन युक्त पालक हमारी स्ट्रेंथ और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इन दोनों चीजों को साथ में खाने से भूख पर भी लंबे समय तक नियंत्रण रहता है।
नारियल का तेल और अंडा
मक्खन या किसी अन्य प्रकार के तेल में बना ऑमलेट खाने से हमारी बॉडी को ज्यादा कैलोरी प्राप्त होती है। वहीं नारियल ऑइल मेटाबॉलिज्म को लगभग 5 प्रतिशत बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। कुछ लोगों पर हुई एक स्टडी में एक महीने तक रोजाना दो चम्मच नारियल तेल का सेवन करने से उनकी कमर का साइज 1.1 इंच कम हुआ। ऐसे में वजन कम करने के लिए अगली बार तेल या मक्खन की बजाए, नारियल के तेल में ऑमलेट बनाएं।
ओटमील और अंडा
ओटमील के साथ अंडा मिक्स करके खाने से पेट की चर्बी को जल्दी कम किया जा सकता है। ओटमील में मौजूद स्टार्च ना केवल धीमी गति से खाना पचाता है बल्कि भूख को शांत रखने और कैलोरी बर्न करने के लिए डाइजेस्टिव एसिड के रिलीज को भी ट्रिगर करता है। इसके अलावा अंडे के साथ ओटमील खाने से हमारा मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
न्यूट्रिशन से भरपूर
हमारे शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी को पूरा करने में अंडा काफी ज्यादा मदद करता है। एक अंडे में 75 कैलोरी होती है। इसमें 7 ग्राम हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है।साथ ही अंडा खाने से शरीर को 5 ग्राम फैट, 1.6 ग्राम सैचुरेटेड फैट और आयरन, विटामिन्स, मिनरल्स और कैरोटेनॉइड मिलता है। इस खास वजह से अंडे को न्यूट्रिशन का पावरहाउस भी कहा जाता है।
Advertisement