Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान पर मंडराया आर्थिक संकट, अंतरराष्ट्रीय मदद मांगने का किया बड़ा फैसला

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने देश के बाढ़ प्रभावित हिस्सों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगने का फैसला किया है। बाढ़ की घटनाओं में देशभर में 800 से अधिक लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के बेघर होने का दावा किया गया है। आपदाओं से निपटने में कार्यरत शीर्ष निकाय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन

04:01 PM Aug 24, 2022 IST | Desk Team

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने देश के बाढ़ प्रभावित हिस्सों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगने का फैसला किया है। बाढ़ की घटनाओं में देशभर में 800 से अधिक लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के बेघर होने का दावा किया गया है। आपदाओं से निपटने में कार्यरत शीर्ष निकाय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन

पाकिस्तान का हर सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होता चला जा रहा है। इस समय पूरे देश पर गहरा आर्थिक संकट है। देश को बाढ़ जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद ये जताई जा रही है कि आने वाले कुछ और दिनों में पाकिस्तान के सामने अनेक नई समस्याएं पैदा होंगी। 
Advertisement
पाकिस्तान ने किया आर्थिक मदद लेने का फैसला 
दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने देश के बाढ़ प्रभावित हिस्सों में राहत और पुनर्वास कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगने का फैसला किया है। बाढ़ की घटनाओं में देशभर में 800 से अधिक लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के बेघर होने का दावा किया गया है। आपदाओं से निपटने में कार्यरत शीर्ष निकाय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बाढ़ संबंधी आपात स्थिति पर मंगलवार को आवश्यक जानकारी देते हुए इस फैसले के बारे में बताया।
बाढ़ से प्रभावित लोगों को 25-25 हजार देगी सरकार 
एक सरकारी बयान के अनुसार, सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत तथा पुनर्वास और क्षतिग्रस्त अवसंरचना की बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपील करने का फैसला किया है। योजना मंत्री अहसन इकबाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देशभर में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 830 लोग मारे गये और कम से कम 1,348 लोग घायल हो गये, वहीं हजारों लोग बेघर हो गये। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश से मदद की अपील करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 25-25 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सहायता के लिए 37.2 अरब रुपये देगी। इससे पहले सोमवार को सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिहाज से दानदाता सम्मेलन करने का फैसला किया था।
Advertisement
Next Article