मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 40 चीनी नागरिकों समेत 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नई कंपनियों के पंजीकरण के संदर्भ में नियमों के कथित उल्लंघन और धोखाधड़ी कर भारतीय कंपनियों का निदेशक बनने के मामले में 60 विदेशियों समेत 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। साठ विदेशियों में 40 चीन के हैं।
04:19 PM Apr 18, 2022 IST | Desk Team
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नई कंपनियों के पंजीकरण के संदर्भ में नियमों के कथित उल्लंघन और धोखाधड़ी कर भारतीय कंपनियों का निदेशक बनने के मामले में 60 विदेशियों समेत 150 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। साठ विदेशियों में 40 चीन के हैं।
Advertisement
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि एक से 15 अप्रैल के बीच कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। मंगलवार तक चार और प्राथमिकी दर्ज की जाएंगी। अधिकारी के अनुसार, जिन साठ विदेशियों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं, उनमें 40 चीन से हैं। इसके अलावा सिंगापुर, ब्रिटेन, ताइवान, अमेरिका, साइप्रस, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया के नागरिक भी इसमें शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपियों ने मुंबई के कंपनी पंजीयक के पास गलत बयान दिये। कुल 34 एफआईआर में 30 चार्टर्ड अकाउंटेंट, 30 कंपनी सचिवों के साथ कंपनियों के निदेशकों का भी नाम शामिल है। कंपनी पंजीयक की शिकायत के अनुसार धोखाधड़ी कर बनायी गयी भारतीय कंपनियों में विदेशी नागरिक निदेशक और मालिक बन गये। अधिकारी ने कहा कि मामले में पहली प्राथमिकी फरवरी में दर्ज की गयी थी। मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।
Advertisement