टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

निराशापूर्ण है आर्थिक सर्वेक्षण

सर्वेक्षण ने ये भी माना है कि प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने में सरकार के उपाय प्रभावी नहीं हुये हैं

08:51 PM Jan 31, 2020 IST | Desk Team

सर्वेक्षण ने ये भी माना है कि प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने में सरकार के उपाय प्रभावी नहीं हुये हैं

बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री सदानंद सिंह ने संसद में वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश आर्थिक सर्वेक्षण को निराशापूर्ण बताया है | श्री सिंह ने कहा कि वित्तीय घाटे का लक्ष्य छोड़ना देश को घातक आर्थिक परिणाम दे सकता है |
 श्री सिंह ने कहा कि अब सरकार बखूबी स्वीकार कर रही है कि देश आर्थिक मंदी का शिकार हुआ है | चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 5 फीसद रहने का अनुमान बताया जा रहा है | जो पिछले 11 वर्षों में न्यूनत्तम है | लेकिन अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियाँ इससे भी कम रहने की बात कह चुकी हैं | सर्वेक्षण ने ये भी माना है कि प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने में सरकार के उपाय प्रभावी नहीं हुये हैं | 
श्री सिंह ने कहा कि सर्वेक्षण में जो सुझाव सरकार को दिये गये हैं उसमें लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने को गौण कर दिया गया है | बिना लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाये अगले वित्त वर्ष 2020 – 21 में देश का जीडीपी 6  – 6.5  फीसद रहने की बात बेमानी लगती है | अंततः आर्थिक सर्वेक्षण से यह पता चलता है कि मोदी सरकार की नीतियाँ देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाली अब तक साबित नहीं हुई हैं |
Advertisement
Advertisement
Next Article