For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Red heart emoji बना कुवैत और सऊदी अरब के लोगों के लिए मुसीबत, जेल जाने के साथ देना पड़ सकता है जुर्माना

क्या आपको पता है कि दिल का इमोजी भेजना किसी के जीवन के लिए आफत बन सकता है। जी हां आपने सही पढ़ा, आफत नहीं बल्कि सजा भी बन सकता है दिल का इमोजी। चलिए जानते हैं कि एक मामूली दिल का इमोजी भेजना किसी के लिए सजा कैसे है।

04:16 PM Sep 15, 2023 IST | Kajal Jha

क्या आपको पता है कि दिल का इमोजी भेजना किसी के जीवन के लिए आफत बन सकता है। जी हां आपने सही पढ़ा, आफत नहीं बल्कि सजा भी बन सकता है दिल का इमोजी। चलिए जानते हैं कि एक मामूली दिल का इमोजी भेजना किसी के लिए सजा कैसे है।

red heart emoji बना कुवैत और सऊदी अरब के लोगों के लिए मुसीबत  जेल जाने के साथ देना पड़ सकता है जुर्माना
क्या आपको पता है कि दिल का इमोजी भेजना किसी के जीवन के लिए आफत बन सकता है। जी हां आपने सही पढ़ा, आफत नहीं बल्कि सजा भी बन सकता है दिल का इमोजी। चलिए जानते हैं कि एक मामूली दिल का इमोजी भेजना किसी के लिए सजा कैसे है।
Advertisement
आज के समय में सोशल मीडिया एस बड़ा प्लेटफॉम बन गया है। व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग ऐप हमारे लाइफ का अहम हिस्सा बन गए हैं। इसमें मैसेज के साथ आप ईमोजी भी शेयर करते हैं। इमोजी के जरिए हम अक्सर अपने दिल की बात या यूं कहें कि बिना बोले किसी भी बात का जिक्र कर देते हैं। हार्ट शेप की इमोजी भी होती हैं, जिन्‍हें लव के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां अगर आपने लड़कियों को हार्ट इमोजी भेज दिया तो जेल जाना भी पड़ सकता है।
Advertisement
जी हां, आपने सही पढ़ा. लड़कियों को दिल वाले इमोजी भेजने का कुवैत और सऊदी अरब जैसे देशों में किसी को भी जेल में डाल सकता है। हार्ट इमोजी का मतलब मुहब्बत होता है। भारत समेत दुनियाभर में लोग इसका इस्‍तेमाल करते हैं। लेकिन कुवैत और सऊदी अरब में यह लड़कियों को भेजना कानूनन अपराध है। अगर लड़की श‍िकायत कर दे तो जेल हो सकती है।
सऊदी कानून के मुताबिक, अगर कोई ऐसा करता हुआ दोषी पाया गया तो दो से पांच साल की जेल की सजा हो सकती है। उन पर 100,000 सऊदी रियाल का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बार-बार अपराध करने पर जुर्माना 300,000 सऊदी रियाल तक पहुंच सकता है। यहां व्हाट्सएप पर रेड हार्ट मैसेज भेजना ‘उत्पीड़न’ माना जाता है। इसे अय्याशी के लिए उकसाने जैसे अपराध के रूप में देखा जाता है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×