देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Egypt: म्रिस इस समय आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है, इसके लिए वह अपने शहरों तक को बेच रहा है। जानकारी के अनुसार पैसे जुटाने के लिए मिस्र की सरकार को एक-एक कर अपने प्रमुख शहरों को बेचना पड़ रहा है। इसी कड़ी में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले अपने प्रमुख शहर रास अल हिकमा को भी बेच दिया है।
Highlights
Egypt Latest News: आर्थिक कंगाली से जूझ रही मिस्र सरकार को एक-एक कर के वहां के प्रमुख शहर बेचने पड़ रहे हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने इसी कड़ी में धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले अपने प्रमुख शहर 'रास अल हिकमा' को भी बेच दिया। मिस्र के इस ऐतिहासिक शहर को किसी और देश ने नहीं बल्कि एक मुस्लिम देश ने खरीदा जिसका नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। बता दे UAE ने इस शहर को 35 अरब डॉलर में खरीदा है।
'रास अल हिकमा' समुद्र के किनारे बसा बेहद खूबसूरत शहर है। हालांकि, इस शहर को मजबूरी में मिस्र ने बेचा है। यह शहर पर्यटकों के पसंदीदा स्थान के रूप में जानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिस्र के इस शहर को खरीदने के बाद UAE वहां कई प्रॉजेक्ट्स पर जल्द ही काम शुरू करेगा।
UAE की ओर से रास अल हिकमा में करीब 150 अरब डॉलर के निवेश का प्लान बनाया गया है। इस मेगा प्रॉजेक्ट में मिस्र की भी 35 फीसदी साझेदारी है। अगर यह प्लान कामयाब रहा तो मिस्र के इतिहास में यह सबसे बड़ा कोई विदेशी निवेश होगा। UAE के अलावा सऊदी अरब और कतर ने भी मिस्र के कई शहरों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
दरअसल, मिस्र की आर्थिक स्थिति मौजूदा समय में बेहद दयनीय है. यही वजह है कि वह प्रमुख शहरों को बेचने पर मजबूर हो रहा है। मौजूदा सरकार को अन्य देशों से कर्ज भी नहीं मिल रहे हैं। हाल ही में मिस्र ने सऊदी अरब और UAE जैसे देशों से कर्ज की गुहार लगाई थी, लेकिन उसे इन दोनों देशों से मायूसी हाथ लगी थी।