टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Eid Al Adha: ईद-उल-अजहा त्योहार से पहले सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

03:01 AM Jun 17, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Eid Al Adha: सोमवार को ईद-उल-अजहा के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने गांवो व कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने सभी वर्गों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस ने लोगों से आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भारत के सभी राज्यों में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला और नाके-नाके पर पुलिस तैनात की गई है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ईद उल-अजहा के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/MURADABAD.mp4
Advertisement

नोएडा में ईद-उल-अजहा में त्योहार से पहले सुरक्षा कड़ी की गई है। जगह-जगह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/NOIDA-1.mp4

ईद की सुरक्षा को लेकर डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्रा ने कहा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हम प्रशासन के निर्देशानुसार ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध हैं। पेट्रोलिंग और सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।" उत्तर प्रदेश के सीतापुर में ईद उल-अजहा से पहले डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/SITAPUR.mp4

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article