W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नायडू के रोड शो में भगदड़, 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिला कंदुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बुधवार को भगदड़ मच गयी, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

01:07 AM Dec 29, 2022 IST | Shera Rajput

आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिला कंदुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बुधवार को भगदड़ मच गयी, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

नायडू के रोड शो में भगदड़  8 लोगों की मौत
Advertisement
आंध्र प्रदेश में प्रकाशम जिला कंदुकुर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में बुधवार को भगदड़ मच गयी, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। घायलों में से दो की हालत नाजुक है।
Advertisement
श्री नायडू की सभा में भारी भीड़ उमड़ी थी। जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोग घटनास्थल के पास स्थित एक नाले में गिर गए। कुछ देर बाद अप्रिय घटनाओं को देखते हुए तेदेपा नेता ने अपना भाषण समाप्त कर दिया।
Advertisement
मृतकों की पहचान आत्माकुर निवासी देविनेनी रवींद्र (73), कोंडाडुडुसुपले गांव निवासी कलावकुरु यनाडी (53), उलवापडु गांव निवासी यतागिरी विजय (35), कनुदुरु निवासी काकुमानु राजा (50), उटुकुरी पुरुषोत्तम (56), मारालापति चीना कोंडैया (55), गड्डा मधुबाबू, रमैया (45) और कंदुकुरी राजेश्वरी (37) के रूप में हुयी है। घायलों का जीजीएच में इलाज चल रहा है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement
इस अप्रिय घटना के बाद इलाके में पीड़ित की मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक श्री नायडू का भाषण सुनने के लिए हजारों लोग अस्थायी मंच की ओर बढ़। इस दौरान हाथापाई में भगदड़ मच गई, जिससे कुछ लोग छह फीट गहरे नाले में गिर गए। सभी आठ की दम घुटने से मौत हो गई।
श्री नायडू ने शोक संतप्त परिवारों को 10 लाख -10 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वह अपना रोड शो रद्द करके घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह तेदेपा कार्यकर्ताओं की मौत से दुखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को एनटीआर ट्रस्ट के माध्यम से उनके बच्चों को सभी आवश्यक सहायता और शिक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×