टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हिप्र के चम्बा में बस के गहरे खड्ड में गिरने से उड़े परखच्चे, आठ लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

03:30 PM Mar 10, 2021 IST | Ujjwal Jain

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। चम्बा के पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार नेको बताया कि हादसा बुधवार सुबह तीसा उपमंडल में हुआ। 
Advertisement
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दोपहर को सदन को बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सदन को बताया कि तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास सुबह करीब सवा 10 बजे एक बस के 200 मीटर गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा , “चंबा के तीसा में हुए बस हादसे में आठ लोगों की मौत और दस के घायल होने की खबर सुनकर दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को इस असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”ठाकुर ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज चम्बा में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। 
Advertisement
Next Article