Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

45 दिन से पवित्रा पुनिया के घर में रह रहे है एजाज खान, कपल ने शुरू किया लिव-इन रिलेशनशिप ?

अब एजाज खान के दिल पर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया राज़ करती है। दोनों काफी वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे है। यूं तो पवित्रा पुनिया और एजाज खान लिव-इन में ही रहते थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ रहने के लिए उनके घर में शिफ्ट हो गए हैं।

12:35 PM Jul 12, 2022 IST | Desk Team

अब एजाज खान के दिल पर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया राज़ करती है। दोनों काफी वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे है। यूं तो पवित्रा पुनिया और एजाज खान लिव-इन में ही रहते थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ रहने के लिए उनके घर में शिफ्ट हो गए हैं।

एक्टर एजाज खान अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। एक्टर बिग बॉस के घर में क्या गया उन्हें तो जैसे ज़िन्दगी की सबसे बड़ी खुशी ही मिल गयी। एक्टर बिग बॉस के घर में कैद क्या हुए उनके दिल पर एक हसीना ने कब्ज़ा ही कर लिया। अब एजाज खान के दिल पर एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया राज़ करती है। दोनों काफी वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे है। 
Advertisement
वही खबर है कि एक्टर एजाज खान की पिछले कुछ समय से तबीयत नासाज़ है। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। इसके चलते उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब वह डिस्चार्ज हो गए हैं और अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ रह रहे हैं। 
जी हां! यूं तो पवित्रा पुनिया और एजाज खान लिव-इन में ही रहते थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ रहने के लिए उनके घर में शिफ्ट हो गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एजाज खान पिछले 45 दिनों से अपनी लेडी लव पवित्रा पुनिया के साथ उनके घर पर रह रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एजाज खान ने अपना घर किराए पर दे दिया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह से साफ नहीं है। 
एजाज खान और पवित्रा पुनिया के इस कदम के बाद इनका रिश्ता अब और मज़बूत हो गया है। बीते दिनों पवित्रा पुनिया ने कहा था कि वह एजाज के साथ पति-पत्नी की तरह ही रहती हैं। हालांकि, वह अपने रिश्ते को ऑफिशल  करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए समय नहीं मिल रहा है। 
वही फैंस को इंतज़ार है कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे। अब इन्हे एक-एक स्टेप आगे बढ़ता देख लगने लगा है कि फैंस का ये इंतज़ार भी जल्द ही खत्म होगा।  
Advertisement
Next Article