टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए कल मुंबई पहुंचेंगे शिंदे, NCP के ये 4 विधायक नहीं होंगे शामिल

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव से गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे उद्धव ठाकरे नीत सरकार का शक्ति परीक्षण कराने को कहा है।

10:07 AM Jun 29, 2022 IST | Desk Team

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव से गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे उद्धव ठाकरे नीत सरकार का शक्ति परीक्षण कराने को कहा है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गुरुवार को विश्वास मत साबित करना है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव से गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे उद्धव ठाकरे नीत सरकार का शक्ति परीक्षण कराने को कहा है। विधानसभा के इस विशेष सत्र में शामिल होने के लिए शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे कल मुंबई पहुंचेंगे।
Advertisement
गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम लोग कल मुंबई जाएंगे और फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे। शिंदे ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की शांति एवं समृद्धि के लिए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में प्रार्थना की। वह अपने समर्थन वाले विधायकों के एक बड़े समूह के साथ एक सप्ताह से गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं।
NCP के ये चार MLA नहीं होंगे शामिल
फ्लोर टेस्ट में महाविकास अघाड़ी सरकार का सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चार विधायक शामिल नहीं होंगे। क्योंकि अजित पवार, छगन भुजबल कोविड संक्रमित हैं। वहीं नवाब मलिक और अनिल देशमुख जेल में बंद हैं। ये चारों लोग कल फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो पायेंगे।

Maharashtra Crisis : कल तय होगा उद्धव सरकार का भविष्य, राज्यपाल ने विधानसभा सत्र के लिए लिखी चिट्ठी

राज्यपाल कोश्यारी द्वारा फ्लोर टेस्ट की घोषणा के बाद शिंदे ने मुंबई लौटने का ऐलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को राज भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का अनुरोध किया करते हुए दावा किया था कि शिंदे के गुट की बगावत के बाद ठाकरे नीत सरकार बहुमत गंवा चुकी है।
Advertisement
Next Article