Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका देने वाले थे एकनाथ शिंदे, MLC ने किया ऑपरेशन फेल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पूर्व नेता और शिवसेना सुप्रीमो को एक और बड़ा झटका देने के लिए पूरी तैयारी में थे। मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद गजानन कीर्तिकर भी शिंदे गुट में शामिल होने वाले थे।

11:05 AM Sep 10, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पूर्व नेता और शिवसेना सुप्रीमो को एक और बड़ा झटका देने के लिए पूरी तैयारी में थे। मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद गजानन कीर्तिकर भी शिंदे गुट में शामिल होने वाले थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पूर्व नेता और शिवसेना सुप्रीमो को एक और बड़ा झटका देने के लिए पूरी तैयारी में थे। मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद गजानन कीर्तिकर भी शिंदे गुट में शामिल होने वाले थे। बीते कुछ समय पहले मुख्यमंत्री शिंदे कीर्तिकर के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। बाद में लगभग यह तय हो गया था कि वह उद्धव का साथ छोड़ देंगे। लेकिन, इसके बाद गजानन के बेटे अमोल कीर्तिकर की एंट्री होती है। और अमोल कीर्तिकर अपने पिता को मनाया और उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया।
Advertisement
शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे मुश्किल में हैं
बता दें कि उद्धव ठाकरे ने हाल ही में अमोल कीर्तिकर को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। अमोल कीर्तिकर ने अपने पिता के शिंदे गुट में शामिल होने का विरोध किया। बेटे ने अपने पिता से कहा, ”शिवसेना और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे मुश्किल में हैं. ऐसे में अगर हम उद्धव साहब को छोड़ दें तो भगवान भी मुझे माफ नहीं करेंगे. दुनिया में मेरे जैसा नीच आदमी कोई नहीं होगा.” इसके बाद कीर्तिकर ने शिंदे गुट में शामिल होने का अपना फैसला बदल लिया।
कीर्तिकर ने मुख्यमंत्री के ‘वर्षा’ आवास का भी दौरा किया
महाराष्ट्र में शिवसेना का एक और सांसद ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे समूह में दशहरा सभा में शामिल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सांसद गजानन कीर्तिकर के पैर की सर्जरी के बाद उनके घर गए और उनसे पूछताछ की। इसके बाद कीर्तिकर ने मुख्यमंत्री के ‘वर्षा’ आवास का भी दौरा किया। इसलिए यह लगभग तय माना जा रहा था कि वह ठाकरे को छोड़ देंगे।
Advertisement
Next Article