Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सतारा के रहने वाले महाराष्ट्र के चौथे सीएम हैं एकनाथ , शरद पवार ने शिंदे को दी बधाई

एकनाथ शिंदे बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के ऐसे चौथे मुख्यमंत्री बन गए जो राज्य के सतारा जिले के रहने वाले हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने एक ट्वीट में शिंदे को बधाई देते हुए इस बात का जिक्र किया।

10:32 PM Jun 30, 2022 IST | Shera Rajput

हालांकि शिंदे ने मुंबई के निकट ठाणे में शिवसेना के नेता के तौर पर अनुभव प्राप्त किया, जबकि वह सतारा शहर से 60 किमी दूर दरे तांब गांव के रहने वाले हैं।
उनसे पहले, राज्य के तीन मुख्यमंत्री इसी जिले (सतारा) से रहे हैं। उनमें यशवंतराव चव्हाण (राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री), बाबासाहेब भोसले और पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हैं।
राज्य के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार मुख्य रूप से पुणे जिले के बारामती से हैं। हालांकि, उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उनके परिवार का संबंध सतारा के कोरेगांव तहसील से है।
पवार ने दिन में एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिवंगत यशवंतराव चव्हाण, बाबासाहेब भोसले और पृथ्वीराज चव्हाण के बाद, सतारा के एक और व्यक्ति मुख्यमंत्री बने हैं।’’
Advertisement
Next Article