W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Naagin 7 में ब्लू स्क्रीन ब्लंडर गलती के बाद भी Ekta Kapoor ने Editor विक्की पर जताया अटूट भरोसा

04:47 PM May 06, 2026 IST | Mahima Bhardwaj
naagin 7 में ब्लू स्क्रीन ब्लंडर गलती के बाद भी ekta kapoor ने editor विक्की पर जताया अटूट भरोसा
Ekta Kapoor on Blue Screen Blunder

Ekta Kapoor on Blue Screen Blunder: टीवी की दुनिया की क्वीन Ekta Kapoor का सुपरहिट शो Naagin 7 इन दिनों अपने कंटेंट से ज्यादा एक बड़ी तकनीकी गलती को लेकर चर्चा में है। हाल ही में शो के एक एपिसोड में ब्लू स्क्रीन (VFX) हटाना भूल गए, जिससे अधूरी एडिटिंग ऑन-एयर हो गई और सोशल मीडिया पर यह सीन तेजी से वायरल हो गया। इस गलती के बाद जहां शो को ट्रोल किया गया, वहीं अब एकता कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने एडिटर विक्की का खुलकर सपोर्ट किया है।

Advertisement

Ekta Kapoor on Blue Screen Blunder: ब्लू स्क्रीन की गलती से मचा बवाल

Ekta Kapoor on Blue Screen Blunder
Ekta Kapoor on Blue Screen Blunder ( Source : Social Media)

दरअसल, हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में एक ऐसा सीन दिखा, जिसमें VFX पूरी तरह से एडिट नहीं हुआ था और बैकग्राउंड में ब्लू स्क्रीन साफ नजर आ रही थी। इस गलती ने दर्शकों को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग की खबरें तेज़ हो गईं।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक एडिटिंग मिस्टेक थी, जिसे पोस्ट-प्रोडक्शन में ठीक किया जाना था लेकिन गलती से वही फुटेज ब्रॉडकास्ट हो गया। कुछ लोगों ने इसे “लापरवाही” बताया, तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक कह दिया। लेकिन इस एक सीन ने शो की क्वालिटी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए।

Advertisement

Ekta Kapoor Supports Editor Vicky: गलती के बाद भी एकता कपूर ने दिखाया भरोसा

Ekta Kapoor Supports Editor Vicky
Ekta Kapoor Supports Editor Vicky ( Source: Social Media)

इस पूरे विवाद के बीच एकता कपूर ने अपने एडिटर “विक्की जी” को दुनिया के सामने लाते हुए उनका बचाव किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि वह उनके लंबे समय से भरोसेमंद एडिटर हैं और कई हिट शोज में काम कर चुके हैं। एकता कपूर ने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि, "मैं किसी को भी बदल सकती हूं, लेकिन विक्की जी को नहीं बदल सकती।" उन्होंने यह भी साफ किया कि यह एक “ह्यूमन एरर” था और किसी भी बड़ी टीम में ऐसी गलतियां हो सकती हैं। साथ ही ट्रोल करने वालों से अपील की कि मेहनत और टीमवर्क की भी कद्र करें।

Ekta Kapoor Reaction on Naagin Troll: ट्रोलिंग के बीच भी पॉजिटिव मैसेज

Ekta Kapoor Reaction on Naagin Troll
Ekta Kapoor Reaction on Naagin Troll ( Source : Social Media)

जहां सोशल मीडिया पर इस गलती का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, वहीं एकता कपूर ने इसे एक सीख के तौर पर लिया। उन्होंने कहा कि असली पहचान इस बात से होती है कि आप गलती को कैसे संभालते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि टीवी इंडस्ट्री में बहुत कम समय में काम पूरा करना होता है, ऐसे में कभी-कभी ऐसी तकनीकी गलतियां हो जाती हैं। इस बयान के बाद कई फैंस ने भी एकता कपूर के सपोर्टिव रवैये की तारीफ की।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘नागिन 7’ की टीम आगे और ज्यादा सावधानी बरतेगी और अपनी क्वालिटी सुधार पाएगी या नहीं। हालांकि, एकता कपूर के इस सपोर्ट ने यह जरूर दिखा दिया कि वह अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं- चाहे मामला ट्रोलिंग का ही क्यों न हो।

इस ब्लू स्क्रीन ब्लंडर के बाद Naagin 7 की टीम अब अपने पोस्ट-प्रोडक्शन और VFX क्वालिटी पर और ज्यादा सख्ती कर सकती है ताकि आगे कोई ऐसी गलती न हो। हो सकता है कि मेकर्स आने वाले एपिसोड्स को दोबारा एडिट करके बेहतर विजुअल्स के साथ टेलीकास्ट करें और शो की इमेज को सुधारने की कोशिश करें।

वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रोल्स और चर्चा को देखते हुए शो के मेकर्स इस मुद्दे को कहानी या प्रमोशन में भी ट्विस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। एकता कपूर का सपोर्ट यह साफ दिखाता है कि वह अपनी टीम को बदलने के बजाय सुधारने पर फोकस करेंगी, लेकिन दर्शकों की नजर अब हर एपिसोड की क्वालिटी पर और ज्यादा रहने वाली है।

Read More: Naagin 7: VFX ब्लंडर पर Priyanka Chahar Chaudhary का रिएक्शन आया सामने, बोलीं- ‘गलती सुधरेगी…

Advertisement
Author Image

Mahima Bhardwaj

View all posts

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×