W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोलकाता के प्रिया सिनेमा में लेट नाइट शो के दौरान लगी आग, कोई हताहत नहीं

सूत्रों ने बताया कि प्रिया सिनेमा हॉल के मालिक के परिवार के चार सदस्य और एक कर्मचारी छत पर फंस गए। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।

11:06 AM Aug 06, 2018 IST | Desk Team

सूत्रों ने बताया कि प्रिया सिनेमा हॉल के मालिक के परिवार के चार सदस्य और एक कर्मचारी छत पर फंस गए। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला।

कोलकाता के प्रिया सिनेमा में लेट नाइट शो के दौरान लगी आग  कोई हताहत नहीं

कोलकाता के देशप्रिय पार्क क्षेत्र में प्रिया सिनेमा में रविवार देर रात शो के दौरान आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शो खत्म होने के कुछ समय पहले ही रात लगभग दस बजकर 15 मिनट पर ऑडिटोरियम में धुंआ भरने के बाद दर्शकों को जल्दी से बाहर निकाला गया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। सूत्रों ने बताया कि सिनेमा हॉल के मालिक के परिवार के चार सदस्य और एक कर्मचारी छत पर फंस गए। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी और दमकल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement

चटर्जी ने बताया कि छत पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों ने शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है। मंत्री ने बताया कि सभी दृष्टिकोणों से हादसे की जांच की जायेगी। भूतल रेस्तरां से आग लगने की आशंका के दृष्टिकोण की भी जांच की जायेगी।

Advertisement

लैंडिंग के बाद जजीरा एयरवेज में लगी आग, यात्री सुरक्षित
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×