Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कंगना रनौत और तापसी पन्नू की लड़ाई मे फंसी एकता कपूर, बताया दोनों के बीच क्या है समानता ?

कंगना रनौत कई बार तापसी पर निशाना साध चुकी हैं। उनकी बहन रंगोली ने तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी भी कहा था। वही कंगना, तापसी को सरेआम B ग्रेड एक्ट्रेस बता चुकी है। लेकिन अब इनकी इस राइवलरी के बीच एकता कपूर पिसती हुई दिखाई दी।

01:18 PM Jul 28, 2022 IST | Desk Team

कंगना रनौत कई बार तापसी पर निशाना साध चुकी हैं। उनकी बहन रंगोली ने तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी भी कहा था। वही कंगना, तापसी को सरेआम B ग्रेड एक्ट्रेस बता चुकी है। लेकिन अब इनकी इस राइवलरी के बीच एकता कपूर पिसती हुई दिखाई दी।

बॉलीवुड मे आपने अक्सर कैट फाइट के किस्से सुने होंगे। शुरुवात से देखा जा रहा है कि बॉलीवुड की हसीनाओ के बीच अक्सर कुछ खास नहीं बनती। ऐसे मे कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच की लड़ाई भी खूब सुर्खियों मे रहती है। इन दोनों मे चल रही वॉर से हर कोई वाकिफ है। दोनों ही एक- दूसरे पर निशाना साधने का एक मौका हाथ से नहीं जाने देती। वैसे ज़्यादातर शुरुवात कंगना की तरफ सेही देखने को मिलती है।  
Advertisement
कंगना रनौत कई बार तापसी पर निशाना साध चुकी हैं। उनकी बहन रंगोली ने तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी भी कहा था। वही कंगना, तापसी को सरेआम B ग्रेड एक्ट्रेस बता चुकी है। लेकिन अब इनकी इस राइवलरी के बीच एकता कपूर पिसती हुई दिखाई दी। 
अगर आपसे पूछा जाये कि आपको कंगना और तापसी मे क्या कॉमन लगता है? तो शायद आपका जवाब होगा कंगना रनौत और तापसी पन्नू दोनों जबरदस्त ऐक्ट्रेसस हैं। हालांकि दोनों के बीच कुछ खास नहीं बनती। तापसी और कंगना दोनों की हालिया रिलीज फिल्में धाकड़ और शाबाश मिथु फ्लॉप रहीं। 
लेकिन जब एकता कपूर से पूछा गया कि उन्हें तापसी और कंगना में क्या समानता दिखती है? इस पर एकता ने बड़ा ही सॉलिड जवाब दिया। आपको बता दे, एकता, कंगना के साथ कई बार काम कर चुकी है, वही अब वो तापसी पन्नू की अपकमिंग थ्रिलर दोबारा की प्रोड्यूसर है। ऐस मे उनसे ये सवाल किया गया। 
जिसके जवाब मे एकता ने कहा, ‘सिर्फ एक समानता है, दोनों नई राह बनाने वाली जबरदस्त ऐक्ट्रेसस हैं। उन दोनों को भिड़वाना हमारा या आपका काम नहीं। हम महिलाएं हैं, हम एक-दूसरे का क्राउन संभालते हैं न कि गिराते हैं। एकता बोलीं कि इतनी अच्छी ऐक्ट्रेसस के साथ काम करना बहुत अच्छा है। कंगना और तापसी दोनों गजब की ऐक्ट्रेसस हैं।’
Advertisement
Next Article