JNU हिंसा: इन बुजुर्ग ने मुंबई प्रोटेस्ट में आजादी गाने पर किया जबरदस्त डांस
5 जनवरी रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हिंसा हुई थी। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का एक वीडियो
11:45 AM Jan 07, 2020 IST | Desk Team
5 जनवरी रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हिंसा हुई थी। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इसके विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है उसका दिल झूम उठा है। बता दें कि इस वीडियो में एक बुजुर्ग अंकल आजादी के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Advertisement
देखें चाचा का शानदार डांस
सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को यूजर्स शेयर कर रहे हैं। लोगों को बुजुर्ग अंकल का डांस बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर अरफा खानुम नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा, भारत इस समय कैसा महसूस कर रहा…..।
इन्होंने जीत लिया दिल
दिन बना दिया
इनके जज्बे को सलाम है
अंकल लव यू
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में बीते रविवार 5 जनवरी को कुछ नकाबपोशा बदमाश घुस गए थे और छात्रों और टीचर्स पर हमला किया था। इस हिंसा में छात्र और टीचर्स 30 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए। जेएनयू प्रशासन के साथ इस हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस हिंसा को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी शोर मचा हुआ है।
Advertisement