W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चुनाव आयोग का ऐलान - दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग ने कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में एक-एक लोकसभा सीट तथा 11 राज्यों में 14 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को उपचुनाव कराने की मंगलवार को घोषणा की।

06:40 PM Mar 16, 2021 IST | Ujjwal Jain

चुनाव आयोग ने कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में एक-एक लोकसभा सीट तथा 11 राज्यों में 14 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को उपचुनाव कराने की मंगलवार को घोषणा की।

Advertisement
चुनाव आयोग का ऐलान   दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को होंगे उपचुनाव
Advertisement
चुनाव आयोग ने कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में एक-एक लोकसभा सीट तथा 11 राज्यों में 14 विधानसभा सीटों के लिए 17 अप्रैल को उपचुनाव कराने की मंगलवार को घोषणा की। आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट यहां के सांसद वाईएसआर कांग्रेस के बाली दुर्गाप्रसाद राव के निधन से रिक्त हुई है। राव का पिछले वर्ष सितंबर में कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।
Advertisement
कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट पिछले वर्ष सितंबर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। आयोग ने 14 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा की जिनमें से तीन राजस्थान में, दो कर्नाटक में तथा एक-एक गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, तेलंगाना तथा उत्तराखंड में है। इसी दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पांचवा चरण भी होगा। मतगणना दो मई को होगी।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×