टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा के नौ जिलों में सरपंच व पंचों का चुनाव 12 नवंबर को

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नौ जिलों में सरपंचों और पंचों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन जिलों में दूसरे चरण के तहत शनिवार को मतदान होगा।

02:10 AM Nov 12, 2022 IST | Shera Rajput

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नौ जिलों में सरपंचों और पंचों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन जिलों में दूसरे चरण के तहत शनिवार को मतदान होगा।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नौ जिलों में सरपंचों और पंचों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। इन जिलों में दूसरे चरण के तहत शनिवार को मतदान होगा।
Advertisement
सिंह ने बताया कि अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंच पदों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा।
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा।
सिंह ने एक बयान में कहा कि जिन नौ जिलों में दूसरे चरण का मतदान होना है, वहां सुरक्षा और अन्य सुविधाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Advertisement
Next Article