Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चुनाव परिणाम Live : चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू अपनी-अपनी सीटों से पीछे, AAP को मिल रही लगातार बढ़त

विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोटो की मतगणना जारी है और राज्य में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी दूसरे, तीसरें पर अकाली दल और चौथें स्थान पर बीजेपी चल रही है।

10:33 AM Mar 10, 2022 IST | Desk Team

विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोटो की मतगणना जारी है और राज्य में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी दूसरे, तीसरें पर अकाली दल और चौथें स्थान पर बीजेपी चल रही है।

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोटो की मतगणना जारी है और राज्य में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी दूसरे, अकाली दल तीसरें और चौथें स्थान पर बीजेपी चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 66 स्थानों पर बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर करीब 7500 कर्मी और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 टुकड़ियां तैनात की गयी हैं। राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।
Advertisement
Live Updates : 
– चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं।  
– अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे स्थान पर और ‘आप’ उम्मीदवार पहले स्थान पर है।  
– प्रकाश सिंह बादल लाम्बी विधानसभा सीट पर 1,416 मतों से पीछे चल रहे हैं।
– कृषि मंत्री काका रणदीप पीछे चल रहे हैं। 
– अमरिंदर सिंह शुरुआती रुझान में पटियाला सीट पर 3,575 मतों से पीछे चल रहे हैं।  
इन आकड़ों के अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध 51 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) कई सीटों पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस पांच-पांच सीटों पर आगे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है।
Advertisement
Next Article