टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चुनाव नतीजे मोदी शासन के अंत की शुरुआत : कैप्टन अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत करार देते हुए इसे मोदी शासन के

09:28 PM Dec 11, 2018 IST | Desk Team

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत करार देते हुए इसे मोदी शासन के

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत करार देते हुए इसे मोदी शासन के अंत की शुरुआत बताया।

Advertisement

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से पता चलता है कि पार्टी देश भर में आगे बढ़ रही है और नतीजों से यह भी स्पष्ट है कि देशवासी मोदी सरकार की विनाशकारी और विकास-विरोधी नीतियों से उकता चुके हैं तथा सकारात्मक परिवर्तन चाहते हैं।

कांग्रेस ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ में दी BJP को शिकस्त, MP में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जीत के लिए राहुल, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी को बधाई देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी राहुल के नेतृत्व में मजबूत होकर सामने आयी है। उन्होंने कहा कि नतीजे राष्ट्र के मिजाज का संकेत हैं जो राहुल में देश को विकास के पथ पर लाने के युवा परिवर्तन को देख रहा है।

उन्होंने कहा कि देशवासियों ने मोदी सरकार की विफलताओं के कारण खुद को ठगा महसूस किया क्योंकि पांच साल पहले किये किसी वायदे को सरकार पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसीके साथ लोग भारतीय जनता पार्टी नीत शासन में सांप्रदायिक नफरत और हिंसा के दुष्चक्र को खत्म होते देखना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं पूरे देश की जनता के लिए जश्न का समय है।

Advertisement
Next Article