बिहार की सियासी बयार पर प्रशांत किशोर का तंज, कहा-आशा है अब राज्य में राजनीतिक स्थिरता लौटे
बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे जेडीयू नेता नीतीश कुमार पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है।
02:55 PM Aug 10, 2022 IST | Desk Team
बिहार में नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस बीच बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे जेडीयू नेता नीतीश कुमार पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है।
Advertisement
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो कल हुआ या जो हो रहा है। मैं उसे 2012-13 से बिहार में जो राजनीतिक अस्थिरता को दौर शुरू हुआ है उस परिपेक्ष्य में देखता है। 10 साल में ये छठी बार सरकार बनाई जा रही है। मेरी आशा है कि कम से कम अब राज्य में राजनीतिक स्थिरता लौटे।
बिहार में फिर से लौटा तेजस्वी- नीतीश युग, राजभवन में दोनों नेताओं ने ली गोपनीयता की शपथ
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि बिहार में नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे नहीं लगता कि यह देश में राष्ट्रीय स्तर पर वैकल्पिक विपक्ष बनाने के विचार से किया गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के नेता हैं और संभवत: वे इस नए गठन को चलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जनता देखेगी कि वह इस नई सरकार में कैसे काम करता है।
इससे पहले एक टीवी न्यूज़ चैनल से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार ने 10 सालों में यह छठा प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी राजनीतिक स्थिति पर भी असर होगा। 115 विधायकों वाली पार्टी अब 43 पर आ गई है। ऐसा नहीं है कि उनमें गिरावट नहीं आ रही है। यह अलग बात है कि वह (नीतीश कुमार) किसी तरह से गठजोड़ में सीएम बन जाते हैं।
Advertisement