वित्त वर्ष 2025 में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 20 लाख के पार
वित्त वर्ष 2025: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बड़ा उछाल
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की ऑटो इंडस्ट्री ने 7.3% की वृद्धि दर्ज की, जिसमें दो पहिया वाहनों की बिक्री सबसे अधिक रही। यह वृद्धि स्वस्थ मांग, बुनियादी ढांचे में निवेश और सरकारी नीतियों की वजह से हुई। निर्यात में भी 19.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो भारतीय वाहनों की ग्लोबल मार्केट में मजबूत मांग को दर्शाती है।
भारत की ऑटो इंडस्ट्री ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7.3 फीसदी वृद्धि हुई, जिसमें सबसे अधिक दो पहिया वाहन बिकी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के मुताबिक, यह प्रदर्शन स्वस्थ मांग, बुनियादी ढांचे में निवेश और सरकारी नीतियों ने प्रेरित किया था। इसके साथ ही निर्यात में 19.2 फीसदी का उछाल देखा गया, जो ग्लोबल मार्केट में भारतीय वाहनों की मजबूत मांग को दिखाता है। ख़ास कर अमेरिका,अफ्रीका और कुछ विकसित देशों में।
SIAM के चीफ ने दिया जवाब
SIAM के चीफ शैलेश चंद्रा ने कहा, “भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने FY25 में स्थिर प्रदर्शन जारी रखा, जो स्वस्थ डिमांड, बुनियादी ढांचे में निवेश,सरकार की सहायक नीतियों और सतत गतिशीलता पर जोर देने से प्रेरित था.” SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा,”पैसेंजर वाहनों की बिक्री FY25 में सबसे ज्यादा रही, जिसमें 43 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो साल 2024 से 2 फीसदी की उछाल को दर्शाता है।
दो पहिया वाहनों की बिक्री में उछाल
बता दें कि दो पहिया वाहनों की बिक्री के क्षेत्र में भी यह मजबूती देखी गई है। जिसमें घरेलू बिक्री FY25 में 1.96 करोड़ यूनिट्स तक दर्ज किया गया, जो साल 2024 वित्तीय वर्ष से 9.1 फीसदी ज्यादा है। बताया गया है कि इसमें सबसे अधिक स्कूटर्स ने 17.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ-साथ दो पहिया गाड़ियों के निर्यात में भी 21.4 की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 42 लाख यूनिट्स तक दर्ज किया गया है।
मार्च 2025 में अधिक उछाल
मार्च 2025 में घरेलू बिक्री में मजबूत वृद्धि देखी गई, जिसमें यात्री वाहनों की बिक्री 3,81,358 इकाई (3.6% की वृद्धि), दोपहिया वाहनों की बिक्री 16,56,939 इकाई (11.4% की वृद्धि) और तिपहिया वाहनों की बिक्री 62,813 इकाई (10.5% की वृद्धि) रही। जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कुल घरेलू बिक्री 61,82,084 इकाई रही, जिसमें दोपहिया वाहनों का योगदान सबसे अधिक 45.67 लाख इकाई रहा।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भी बढ़ोतरी जारी
वित्त वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में भी बढ़ोतरी जारी रही, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण 16.9% बढ़कर 19.7 लाख इकाई तक पहुंच गया। क्षेत्र में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों का पंजीकरण 1 लाख यूनिट को पार कर गया, जो 18.2% की वृद्धि दर्शाता है, जबकि ई-स्कूटर का पंजीकरण 21.2% बढ़कर 11.5 लाख यूनिट तक पहुँच गया। इसके अलावा, सभी प्रकार के ई-थ्री व्हीलर्स का पंजीकरण 10.5% बढ़कर लगभग 7 लाख यूनिट तक पहुँच गया।
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के कपड़ा कारोबार में जबरदस्त उछाल