टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते

अनंत गीते ने शुक्रवार को कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इलेक्ट्रिक वाहन के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाने का प्रस्ताव किया है।

02:29 PM Dec 22, 2018 IST | Desk Team

अनंत गीते ने शुक्रवार को कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इलेक्ट्रिक वाहन के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाने का प्रस्ताव किया है।

नई दिल्ली : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते ने शुक्रवार को कहा कि भारी उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से इलेक्ट्रिक वाहन के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क घटाने का प्रस्ताव किया है। गीते ने यहां नाइब मोटर्स द्वारा विनिर्मित ई-रिक्शा, ई-स्कूटर और ई-साइकिल को पेश किए जाने के मौके पर कहा कि हमने वित्त मंत्रालय से आयात शुल्क घटाने का आग्रह किया है।

Advertisement

वित्त मंत्रालय को इस पर फैसला करना है। नासिक की स्टार्टअप नाइब मोटर्स द्वारा विनिर्मित ई-स्कूटर और ई-साइकिल को भारतीय वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) ने प्रमाणन दिया है। एआरएआई भारी उद्योग मंत्रालय के तहत आता है। इससे पहले भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि उसका इलेक्ट्रिक वाहन के कलपुर्जों पर सीमाशुल्क घटाने का प्रस्ताव किया है।

अभी इलेक्ट्रिक वाहनों के कुछ महत्वपूर्ण पुर्जों मसलन बैटरी, कंट्रोलर, चार्जर, कन्वर्टर, एनर्जी मॉनिटर, इलेक्ट्रिक कम्प्रेसर और मोटर पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगता है। वहीं धातु और प्लास्टिक जैसे पुर्जों पर 28 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगता है।

Advertisement
Next Article