टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लड़कियों का भरतनाट्यम देख हाथी भी रहा था झूम, इसके पीछे की वजह जान दंग रह जाएंगे आप

लड़कियों का भरतनाट्यम देख हाथी भी रहा था झूम, इसके पीछे की वजह जान दंग रह जाएंगे आप

01:32 AM Nov 28, 2024 IST | Ritika Jangid

लड़कियों का भरतनाट्यम देख हाथी भी रहा था झूम, इसके पीछे की वजह जान दंग रह जाएंगे आप

Animal Video : सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़ी वीडियो वायरल होती रहती है। किसी क्लिप में जानवरों की क्यूटनेस देख लोग पिघल जाते हैं, तो किसी वीडियो में उनके शिकार करने वाले रूप को देख लोग भी डर जाते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी को दो लड़कियों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में जैसे-जैसे वह लड़कियां स्टेप्स कर रही होती हैं, तभी पीछे खड़ा हाथी भी उन दोनों के साथ झूमना शुरू कर देता है। वीडियो को देख लोग भी मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। लेकिन जब आप हाथी के ऐसा करने के कारण के बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे

Advertisement

लड़कियों के साथ डांस करता दिखा हाथी

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियों को भरतनाट्यम करते हुए देखा जा सकता हैं। लेकिन यहां सबसे हैरानी की बात तब होती है, जब एक हाथी भी उनके पीछे खड़ा-खड़ा झूमने लगता है। 15 सेकंड की ये क्लिप नेटिजन्स को काफी पसंद आ रही है। लोग हाथी के डांस की तारीफ करते हुए नहीं रूक रहे हैं। ये लेकिन बात कुछ अलग है, जो शायद आपके होश उड़ा दें।

ये वीडियो @sankii_memer ने शेयर की है।

तनाव में था हाथी

Animal Video : बता दें कि भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का दावा है कि हाथी नाच नहीं रहा, बल्कि वह तनाव में है। आईएफएस परवीन कासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा, हाथी तनाव में है। यह नृत्य का संकेत नहीं, बल्कि स्ट्रेस है। वहीं, आईएएस सुप्रिया साहू ने कहा कि कृपया इसका महिमामंडन न करें। हाथी ऐसा तब करते हैं, जब वे दबाव या तनाव में होते हैं।

एक्स पर @sankii_memer यूजर ने इस क्लिप को शेयर किया है। जिसे अभी तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि काश ये एआई से बनी वीडियो न हो। वहीं, कई लोगों ने कमेंट्स में बताया कि ये हाथी तनाव में है।

Advertisement
Next Article