For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Crime Update : दिल्ली पुलिस ने मालदा से जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा से संचालित जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

01:30 AM Jun 19, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा से संचालित जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

delhi crime update   दिल्ली पुलिस ने मालदा से जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़  2 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा से संचालित जाली भारतीय मुद्रा का धंधा करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार लाख रुपये मूल्य की जाली मुद्रा बरामद की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अनिकुल इस्लाम और 21 वर्षीय शरीकुल शेख उर्फ समीम के तौर पर की गई है तथा दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से दो-दो हजार रुपये मूल्य वर्ग में करीब चार लाख रुपये मूल्य की जाली भारतीय मुद्रा मिली है।
पुलिस के मुताबिक जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह भारत-बांग्लदेश की खुली सीमा के जरिये जाली मुद्रा भारत पहुंचाता था।
Advertisement
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को छापेमारी कर मालदा से संचालित अंतरराष्ट्रीय गिरोह के संदिग्ध सदस्यों को दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से तब पकड़ा गया जब वे अपने सहयोगी को जाली मुद्रा की आपूर्ति करने पहुंचे थे।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी गिरोह के साथ पिछले दो-तीन साल से काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों जाली मुद्रा मालदा से अपने सहयोगियों से प्राप्त करते थे और उसकी आपूर्ति दिल्ली/एनसीआर और उत्तर प्रदेश में करते थे।
सिंह ने बताया कि जाली मुद्रा की सीमावर्ती इलाकों के जरिये बांग्लादेश से तस्करी की जाती थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मालदा से कम कीमत पर जाली मुद्रा की खरीद करते थे और अधिक कीमत पर यहां आपूर्ति करते थे।
उन्होंने बताया कि आरोपी पहले ही जाली मुद्रा की चार-पांच खेप दिल्ली/एनसीआर पहुंचा चुके थे, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को संबंधित अदालत में पेश किया गया और वहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×